Rashifal: कन्या से लेकर मीन राशि वालों को मिलेगा भाग्‍य का साथ, धन लाभ के भी बन रहे हैं योग,जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन

Rashifal : ज्योति शास्त्र के अनुसार आज सोमवार को किस्‍मत कन्‍या और मीन राशि के लोगों का सबसे ज्‍यादा साथ देगी। आज नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव के कारण इन राशियों के ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। आज आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। आज आपको धन के मामले में लाभ होगा। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की वजह से दुख और परेश‍ानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका मन भी शांत नहीं रहेगा और किसी से कुछ कह पाने की भी स्थिति में नहीं रहेंगे। आज आपको धन का भी नुकसान हो सकता है। आज आपका काम करने में भी मन नहीं लगेगा। आज आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जिसके करने का आपका मन ना हो।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभ का दिन रहेगा। आज आपने जो भी कार्य करने के बारे में सोचा हैं आज आप उसे पूरा कर पाएंगे। आज आपका समय आवश्यक सामान की खरीदारी करने में बीतेगा और आज आपको अच्‍छे लाभ मिलेंगे। आज परिवार के वृद्धजनों से बहस करने से बचे। आज परिवार के वृद्धजनों की अपनी समस्या को सुलझाने के लिए राय लें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ होगा। आज आपके सुख- साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आज आपके व्यापार में लाभ मिलेगा। आज आपको दूसरों से ली गई उधार चुकाने में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों का आज भाग्य साथ देगा। आज आपको कहीं से धन की प्राप्ति होगी। आज अपने कार्य को करेंगे और उसमें सफल होंगे। आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके सारे काम पूर्ण होंगे आज रुके कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके लिए सलाह यह है कि अपने निकटवर्ती सदस्य और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझे और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। आज दूसरों की बात सुनने का अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको लाभ होगा। आज आप किसी भी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए आज भाग्‍य में वृद्धि का दिन है। आज आपकी धन से जुड़ी सारी योजनाएं सफल होंगी। आज आपकी किसी से बिना वजह विवाद या झगड़े हो सकते हैं। आज आपके ऑफिस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके घर में कोई अकस्मात आ सकता है। आज किसी महिला सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके काम की ऑफिस में सराहना की जाएगी और धन में वृद्धि होगी। आज आपको अपने लटके हुए कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा। आज आप जो भी कार्य करें उससे थोड़ा संभल कर करें।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज बिजनस के सिलसिले में आपको किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आज का दिन आपका ऑफिस में महिला मित्रों के साथ बीतेगा। आज आप अपने सभी कार्यों को सफलतापूर्वक निपटा पाएंगे।