Gold-Silver Rate : सोना फिर 69 हजारी, चांदी भी 78 हजार के पार, जानिए- लेटेस्ट रेट….

Gold-Silver Rate : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही दूसरी ओर अब इस साल मार्च महीने के अंत तक सोना 68 हजार के पार पहुंच चुका है।

क्या है सोने-चांदी के भाव

69 हजार के पार पहुंचा सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 2 April मंगलवार के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के दूसरे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 2 अप्रैल मंगलवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 69,390 रूपए है। वहीं कल यानी कि सोमवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 69,380 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 63,610 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 63,600 रुपए किलो था।

78 हजार के पार पहुंचा चांदी

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

वही, इस साल के मार्च महीने में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस महीने चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा। आईए जानते हैं आज महीने के दूसरे दिन क्या है चांदी के रेट। आज चांदी के भाव में ₹100 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद आज चांदी 78,700 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 78,600 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 69,440 (24 कैरेट)
  • 63,660 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 69,390 (24 कैरेट)
  • 63,760 (22 कैरेट)

जयपुर

  • 69,540 (24 कैरेट)
  • 63,760 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 69,490 (24 कैरेट)
  • 63,390 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 69,390 (24 कैरेट)
  • 63,610 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 69,390 (24 कैरेट)
  • 63,610 (22 कैरेट)