Saturday, July 27, 2024
Rashifal

Rashifal : आज मिथुन, सिंह और कुंभ सहित इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें- कैसा रहेगा आपका दिन…

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 1 अप्रैल सोमवार महीने के पहले दिन मीन राशि में शुक्र, बुध, राहु और सूर्य की युति बन रही है। इन युति के बनने से चतुर्ग्रही योग, मालव्य राजयोग बन रहा है। ग्रहों की गणना के अनुसार आज मालव्य राजयोग के साथ रवि योग, चतुर्ग्रही ग्रह योग और मूल नक्षत्र भी बन रहा है। ग्रहों के इन सहयोग से आज मिथुन राशि वालों के सारे कार्य आसानी से पूरे होंगे। वही सिंह राशि वाले अपने करियर में आज उन्नति करेंगे। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज महीने का पहला दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आप पूरे दिन अपनी लंबित कार्य को पूरा करने में बिताएंगे। इसकी वजह से आज आप थोड़े व्यस्त और परेशान रह सकते हैं। आज आपको धन कमाने के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी। इन नए स्रोतों के जरिए आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज महीने का पहला दिन पैसों के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपका लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे। आज आपको अपने परिवार जनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज भूल से भी किसी का दिल ना दुखाए। आज काम की सिलसिले में आपको कहीं दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वालों का आज महीने का पहला दिन कामकाज और व्यापार के मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से किसी संपत्ति विवाद में फंसे हैं, तो आज उससे छुटकारा मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के सामने अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में है, आज उन्हें किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। आज आप अपने दोस्तों के कार्य को पूरा करने में भी उनकी मदद करेंगे। आज अगर आपके जीवन साथी से कोई विवाद चल रही थी तो वह समाप्त हो जाएगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज आपके लिए सलाह है कि आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर बोले। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने का है। आज आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए नए स्रोतों की प्राप्ति होगी। नौकरी पैसा लोगों की आज पदोन्नति हो सकती है। आज शाम के समय आपको किसी से उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज महीने का पहला दिन करियर में उन्नति के मामले में अच्छा दिन है। नौकरी पैसा लोगों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। व्यापारी जो लोग विदेश से आयात निर्यात करते हैं। आज उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है। छात्र आज अपनी पढ़ाई पर खूब ध्यान देंगे। आज आपको अपने भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने परिवार की सदस्यों के साथ मिलकर तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज महीने के पहले दिन अधिक खर्च करने से बचने का दिन है। आज आपके कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी से बचकर रहना होगा। आज वह आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। आज आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंतित हो सकते हैं। आज निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। आज जो भी कार्य करें उसमें अपने जीवनसाथी की सलाह मशवरा जरूर ले।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.