Rashifal : वृषभ और सिंह राशि वालों को मिलेगा शश योग का लाभ, जानें बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश से इस शनिवार शनि ग्रह का प्रस्थान कुंभ राशि में हो रहा है। जिससे शश योग बन रहा है। इस योग से विशेष रूप से सिंह और वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। आईए जानते हैं शश योग का क्या प्रभाव पड़ेगा आज आपके जीवन में।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वाले लोगों का दिन आज लाभप्रद है। नौकरी पेशा लोगों को उनके कार्य क्षेत्र में आज कोई नया काम सौंपा जाएगा। इसने कार्य को करने के लिए आपको अपने सहयोगियों की सहायता लेनी पड़ेगी। आज अगर आपका विवाद किसी के साथ होता है, तो लोगों का साथ आपको मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ कानूनी कार्य आज पूरा होगा। शाम के समय किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और उसकी परिक्रमा करें। 89% आपका भाग्य आज आपके साथ है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे पूरे मन से करेंगे और अपना 100% देंगे। इसी मेहनत और लगन की वजह से आज आप जो भी कार्य करेंगे। उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन व्यवस्था भरा रहेगा। लेकिन आज आपको कारोबार में लाभ भी प्राप्त होगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। किसी को उधार में दिया पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आज 93% आपका भाग्य आपके साथ है। आज गाय को हरा चारा खिलाएं और छोटी कन्या को फल दान दें।

मिथुन राशि ( Gemini)

मिथुन राशि वालों का आज का दिन व्यवस्था भरा रहेगा। आज आपको कई सारे कार्यों पर एक साथ ध्यान देना होगा। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह आज अपना कारोबार करने की सोच सकते हैं। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ भी रहेगा। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्य हो सकती है। 88% आपका भाग्य आज आपके साथ है। आज गणपति जी को दूर्वा चढ़ाए और देवी कालरात्रि की पूजा करें।

कर्क राशि ( Cancer)

कर्क राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपने परिवार के लोगों या दोस्तों के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थल पर जाने की चर्चा कर सकते हैं। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार चल रहे हैं। उनके सहयोगियों के साथ आज उनका मतभेद हो सकता है। इसलिए संयम बरते और सोच समझकर आज बात करें। आज लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई सरकारी कार्य पूरा होगा। विद्यार्थियों को आज उनके संघर्ष में उनके पिता का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा। 82% आपका भाग्य आज आपके साथ है। आज गाय को गुड़ खिलाएं और पीपल को दिया दिखाएं।

सिंह राशि ( Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन आनंदमय और उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। आज आपके जीवन साथी की तरक्की होगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं आज उनको आर्थिक लाभ मिल सकती है। व्यापारियों के लिए सलाह है कि आज काम में लेनदेन करते समय सावधानी बरते। वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। 78% आपका भाग्य आपके साथ है। आज चीटियों को आटा खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले आज सुख-संसाधनों का भोग करेंगे। अगर आपने किसी दोस्त को पैसा दिया है तो आज आपको मांगने पर भी वह पैसा वापस नहीं मिलेगा। जिससे आज आप उदास हो सकते हैं। इस वजह से आपकी दोस्ती में भी दरार आ सकती है। आज खर्च सोच समझ कर करें। पैसों को लेकर सतर्क रहें। जो लोगों के विवाह की चर्चा चल रही है। आज उनके लिए प्रस्ताव आ सकता है। 68% आपका भाग्य आपके साथ है। आज बजरंग बाण का पाठ करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले आज जो भी कार्य दिल से करेंगे। उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। तुला राशि वालों को आज उनके व्यापार और कैरियर में सफलता मिलेगी। तुला राशि वालों के लिए सलाह है कि आज किसी की बातों में ना आए। अपना निर्णय अपनी सोच-समझ कर ले। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपका भाग्य 70% आपके साथ है। आज शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृषभ राशि वाले आज अपना दिन सामान्य तरह से बिताएंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं। आज वह कुछ ऐसे सामाजिक कार्य कर सकते हैं। जिससे समाज में उनका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। आज आप किसी बड़े आदमी से मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी से जुड़े हैं आज उनका दिन सामान रहेगा। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ भरा होगा। शाम के समय आज आप अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। 91% आपका भाग्य आज आपके साथ है। आज जरूरतमंद लोगों की मदद करें।