Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हो रहा है। जो गुरु की राशि है। चंद्रमा के इस गोचर से आज नवम पंचम योग बन रहा है। जो धनु और सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। आज नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी का विशेष आशीर्वाद धनु और सिंह राशि वालों को प्राप्त होगा। अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। चलिए जानते हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों का आज का दिन उत्साह से भरा हुआ और आनंद में रहेगा। चंद्रमा के गोचर से आज मेष राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। आज आप जिस भी क्षेत्र में मेहनत करेंगे उसका लाभ आपके जीवन भर मिलेगा। पिता से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को भी उनके कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। बिजनेस में भी आज मेष राशि के जातकों को भरपूर लाभ मिलेगा। जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। आज 93% आपका भाग्य आपके साथ है। आज माँ कात्यानी की पूजा करें और उन्हें मिश्रित पान का भोग लगाए।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन विशेष है। आज पारिवारिक कार्यों में आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो जाएगा। आज आप धार्मिक चीजों से जुड़ी हुई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन से आपको कोई ऐसी खुशी मिल सकती है। जो आप सोच भी नहीं सकते थे। विद्यार्थियों को भी आज उनके सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका भाग 84% तक आपके साथ हैं। आज देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें।
मिथुन राशि ( Gemini)
मिथुन राशि वालों का आज का दिन लाभप्रद होगा। कैरियर और कारोबार में आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। वहीं करियर बनाने में लगे लोगों को आगे बढ़ने का मौका प्राप्त होगा। आज आप अपने बच्चों के फ्यूचर से संबंधित प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन के पल बिताएंगे। अगर कहीं धन निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। 91% आपका भाग्य आज आपके साथ हैं। आज पीपल के पेड़ में दूध और जल अर्पित करें।
कर्क राशि ( Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आपके परिवार जनों से सहयोग प्राप्त होगा और उनसे लाभ मिलने की भी संभावना है। अगर आपका कारोबार में लंबे समय से कोई समस्या चल रही है, तो आज वह समस्या हल हो जाएगी। आज आपको शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मधुर पल बिताएंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपका भाग 98% आपके साथ हैं। आज गायत्री चालीसा का पाठ करें।
सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी है। व्यापारियों को उनके कारोबार में आज गति मिलेगी। साथ ही उम्मीद से बढ़कर लाभ भी मिलेगा। अगर आज आप कोई कर्ज या लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आज इसे टाल दे। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। सिंह राशि वालों को आज उनके परिवार जनों से सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से भी कोई खुशखबरी मिलने की संभावना दिख रही है। 81% आपका भाग्य आज आपके साथ है। आज भगवान विष्णु की पूजा करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से है उनको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। आज आप अपनी चतुराई और मीठी वाणी से अपनी पहचान और मान सम्मान में और वृद्धि कर सकते हैं। व्यापारियों को भी उनके कारोबार में उत्तम लाभ मिलेगा। आज आपके भाइयों से आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को भी मिलेगा। 78% आपका भाग्य आपके साथ है। आज अपने मंदिर में घी का दिया जलाएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों का आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। व्यापारियों को उनके कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज उनके कार्य क्षेत्र में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान रखें। आज चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना भी बन रही है। इसलिए सतर्क रहें। 69% आपका भाग्य आज आपके साथ है। आज मां सरस्वती की पूजा करें और दुर्गा सप्तमी का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpion)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी और व्यापार में कार्य सामान्य गति से चलेगा। शाम के समय आज आपको कोई जरूरी काम आ सकता है। जिससे आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान होंगे। आज आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे। अगर आप मकान या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज 79% आपका भाग्य आपके साथ है। आज मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें।