Retirement Age : सरकार ने बढ़ा दी रिटायरमेंट की उम्र! अब इतने साल में होगा रिटायरमेंट…

Retirement Age : पुरे देश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र एवं राज्य सरकारों की ओर से एक के बाद एक बड़े तोहफे दिए जाते रहे हैं। हाल ही में सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में वृद्धि से पहले ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है।

दरअसल, राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र (retirement age) में इज़ाफ़े का प्लान बना लिया है। जी हां दोस्तों सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र को अब 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की तैयारी है।

3 साल के लिए बढ़ेगी उम्र

आपको बता दें डॉक्टरों की कमी को पूरा करने हेतु योगी सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है, जिसे बेहद ही जल्द लागू किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें अभी तक यूपी में सरकारी डॉक्‍टरों के रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष थी। उम्र में वृद्धि होने के बाद कर्मचारियों को 3 साल तक अधिक नौकरी करनी होगी।

मरीजों की परेशानी होगी दूर

सीएम योगी ने बताया कि डॉक्‍टरों की कमी के चलते मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने गांव देहात में 50 बेड वाले अस्‍पतालों का निर्माण करवाने का भी निर्देश जारी किया है।

अस्पतालों का होगा विकास

आपको बता दें इसी के साथ 50 बेड वाले अस्पतालों पर भी काम किया जा रहा है, इससे आम आदमी को इलाज करवाने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में योग्य एवं कुशल डॉक्टरों की तैनाती की जानी चाहिए। इसी के साथ अस्पतालों के विकास हेतु निजी इन्वेस्टमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए भी बेहतर नीति तैयार होनी चाहिए।