Saturday, July 27, 2024
Lifestyle

क्या आप जानते है “पीरियड्स” खत्म होने के कितने दिन बाद प्रेग्नेंट होगी महिला? यहाँ जानिए-

मां बनना किसी भी महिला के जीवन का सबसे खास पल होता है। मां बनना संसार का सबसे बड़ा सुख है। पहली प्रेगनेंसी (Pregnency) और भी ज्यादा खास होती है। यदि कोई महिला बेबी प्लान करना चाहती है तो कौन सा समय कंसीव करने का सबसे सही टाइम है? पीरियड्स (Periods) के कितने दिन बाद प्रेगनेसी के चांसेज ज्यादा होते हैं? आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे।

कब होती है प्रेगनेंसी के सबसे अधिक चांस

आपको बता दें कि पीरियड्स (Periods) के पहले दिन से लेकर अगले पीरियड्स (Periods) के पहले दिन को पीरियड साइकिल (Period Cycle) कहते हैं। यदि कोई महिला बेबी प्लान करने की तैयारी में है तो उन्हें यह इस बात की जानकारी होनी चाहिए की किस समय बच्चे को कंसीव करने के चांसेज ज्यादा होते हैं।

और किस समय प्रेगनेंसी की संभावना सबसे कम होती है। पेरिड्स समाप्त होने के 12-14 के बाद महिलाओं के प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे अधिक होती है। क्युकी वह ओवुलेशन पीरियड होता है। ओवुलेशन पीरियड (Ovulation Period) के समय महिलाओं के शरीर में बनने वाला अंडा अंडाशय से निकलता है।

ओवुलेशन पीरियड्स (Ovulation Period) में प्रेगनेंट होने के ज्यादा चांस

कोई भी महीला प्रेगनेंट तब होती है जब महिलाओं शरीर में बन रहा अंडा (Egg) शुक्राणु (Sperm) से मिलता है। जब अंडा अंडाशय (Ovary) से निकलता है तो वह करीब 24 घंटे तक शरीर के अंदर जीवित रहता है। वहीं शुक्राणु शरीर के अंदर चार से पांच दिनों तक रहता है। इस वजह से ओवुलेशन के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से प्रेगनेंट होने के चांसेज ज्यादा होते है।

ओवुलेशन (Ovulation) के दौरान अंडा अंडाशय से निकलता है। यदि यह अंडा शुक्राणु से मील जाता है तो गर्व ठहरता है। यदि ऐसा नहीं होता तो वह अंडा नष्ट होकर पीरियड के रूप में बाहर निकल जाता है। पीरियड्स के तुरंत बाद किसी महीला के प्रेग्नेंट होने के चांस बहुत कम होते है। यही वजह है की यदि कोई महीला बेबी कंसीव करना चाहती है तो ओवुलेशन पीरियड्स का समय सबसे सही माना जाता है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।