Saturday, July 27, 2024
India

रांची का रास्ता भूल गए M.S Dhoni, सड़क पर गाड़ी लगा लड़कों से पूछा- ‘कौन सा वाला रोड….

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज आज भी बरकरार है। धोनी आज भी उतने ही लोकप्रिय है जितने अपने करियर के दौरान हुआ करते थे। महेंद्र सिंह धोनी यूं तो किसी परिचय के मोहताज नही है। आज भी कई सारे युवा खिलाड़ी उनसे कुछ भी सीखने का कोई मौका नही छोड़ते है।

रांची को सड़कों का चक्कर लगाते दिखे धोनी

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रांची की सड़कों का चक्कर लगाते हुए देखे जा सकते हैं। धोनी अपने दोस्त के साथ सड़कों पर घूमने निकले थे और अचानक रास्ता भटक जाते है।

इस वीडियो में धोनी एक आम इंसान से रास्ता पूछते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी को दूसरा मूर्ति वाला गोलचक्कर पूछते हुए साफ सुना जा सकता है। धोनी अपने शहर में एक आम इंसान की तरह ही अपने खास दोस्त के साथ रांची की सड़कों पर घूमने निकले थे जो उनकी सादगी को दर्शाता है। धोनी की सादगी के ऐसे किस्से एक नही बल्कि ढेर सारे है।

रिटायरमेंट के बाद फॉर्महाउस पर खेती करते है धोनी:

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने शहर रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर खासा ध्यान देते हैं। यहां पर महेंद्र सिंह धोनी खेती करते हैं और काफी बड़ी मात्रा में खेती करते हैं। इसके अलावा धोनी ने कई जानवर भी पाल रखे हैं।

हाल ही में धोनी के जन्मदिन पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें धोनी अपने पालतू कुत्ते के साथ मौज मस्ती करते हुए देखे गए थे। रांची स्टेशन में फार्म हाउस पर महेंद्र सिंह धोनी कभी ट्रैक्टर चलाते तो कभी अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। और ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती ही रहती हैं।

Vivek Shahi

Vivek Shahiविवेक शाही 2022 से thebegusarai.in से जुड़े। इन्होंने उत्तर प्रदेश के काशी विद्यापीठ से सत्र 2019- 2021 में पत्रकारिता से स्नातक डिग्री हासिल की..पॉलिटिकल खबरों में शुरू से ही रुचि थी। पत्रकारिता के दौरान ही पॉलिटिकल कंटेंट लिखना शुरू किया। पॉलिटिकल के अलावा, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स बिट की भी अच्छी समझ है। और इन बिट्स पर काम भी किया है।