Friday, July 26, 2024
India

जब मां से लिपट फूट-फूट कर रो पड़े थे चिराग पासवान, पिता रामविलास पासवान की प्रतिमा का किया अनावरण…..

चिराग पासवान: लोजपा सांसद चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान के जाने के बाद राजनीतिक उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। वह अपने हर भाषण में अपने पिता का नाम लेना नहीं भूलते। वहीं, कुछ महीने पहले चिराग पासवान ने पिता की कर्मभूमि हाजीपुर में अपने पिता रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी। हाजीपुर में चिराग पासवान ने रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अनावरण समारोह में चिराग पासवान और उनकी मां रीना पासवान सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी सहित जिले के कई विधायक और प्रदेश के विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहे। रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते फूट-फूट कर रोते नजर आए चिराग पासवान।

राजनीति में बड़ा नाम रामविलास पासवान : रामविलास पासवान बिहार और देश की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे। रामविलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में केंद्रीय मंत्री थे। उन्होंने बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे 9 बार लोकसभा सांसद और 2 बार राज्यसभा सांसद रहे। 1969 में राजनीति में आने से पहले रामविलास पासवान बिहार पुलिस में डीएसपी के पद पर चुने गए थे। 1969 में, वह 1969 में एक आरक्षित सीट से संयुक्ता सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में बिहार राज्य विधान सभा के लिए चुने गए। 1974 में वे लोकदल के महासचिव बने।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।