Friday, July 26, 2024
India

Pappu Yadav से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, करोड़ों का बांग्ला…खूब सोना, जानें- कुल संपत्ति…

Pappu Yadav Net Worth : बिहार के बाहुबली नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय खड़े हो रहे हैं। 4 अप्रैल को उन्होंने अपना चुनावी पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके द्वारा दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति की (Pappu Yadav Net Worth) जानकारी दी।

इस हलफनामे से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पू यादव (Pappu Yadav) 1.64 करोड़ रूपए के संपत्ति के मालिक हैं। इस हलफनामे से यह जानकारी भी मिली है की पप्पू यादव की पत्नि रंजीता रंजन संपत्ति के मामले में उनसे कई गुना ज्यादा आगे हैं।

पप्पू यादव से अधिक संपत्ति की मालकिन है पत्नि रजिता रंजन वैसे तो पप्पू यादव यादव करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मगर उनकी पत्नि संपत्ति के मामले में उनसे भी आगे हैं। जहां पप्पू यादव (Pappu Yadav) की संपत्ति 1.64 करोड़ है।

वहीं पत्नि रंजीता रंजन (Ranjeeta Ranjan) 7.76 करोड़ के संपत्ति की मालकिन हैं। नगदी रकम की बात करें तो पप्पू यादव के पास 3.17 लाख का रूपए नगद हैं। जबकि रंजीता रंजन के पास 2.17 लाख रूपए नगद है।

इसके अलावा पप्पू यादव के पास 204 ग्राम सोना और उनकी पत्नि के पास 150 ग्राम सोना है। गाड़ी की बात करें तो पप्पू यादव के पास इनोवा कार है। वहीं उनकी पत्नि के पास हार्ले डेविडसन बाइक है। इन सभी चीजों के अलावा उनका पटना और दिल्ली जैसी जगहों पर प्रॉपर्टी भी है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।