Rashifal : आज वृषभ-मिथुन सहित इन 3 राशि के जातकों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन….

Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 10 अप्रैल बुधवार के दिन कृतिका नक्षत्र बन रहा है। कृतिका नक्षत्र के बनने से आज प्रीति योग भी बन रहा है। ग्रहों के इन संयोग से आज वृषभ और सिंह राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। इसके साथ जो लोग कारोबार करते हैं उनको कारोबार में सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों के आज रुके हुए धन प्राप्त होंगे। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज समाज में आपको आपके काम के लिए सराहना की जाएगी। आज आप अपने रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। जो लोग लंबे समय से धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते रहे थे। आज उनकी प्लानिंग सफल होगी। आज आपको अपनी संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि करने का है। आज नौकरी पेशा लोगों के काम की ऑफिस में सराहना की जाएगी। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपनी कार्य योजना को सफल बनाने के लिए नए रास्ते तलासेंगे। आज आपको आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, आज उन्हें भी अपने कारोबार में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आज आप अपनी परिवारजनों या मित्रों के सहयोग से अपने रुके हुए कार्य पूरे करेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपके लिए सलाह है कि व्यवसाय में कोई भी साइन करने से पहले सावधानी बरते। अन्यथा जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज किसी को उधार देने से भी बचे। जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, आज का दिन उनके लिए अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपको आपके आत्मविश्वास के लिए लोगों के द्वारा सराहना की जाएगी। आज हो सकता है कि आपके घर में कोई मेहमान आ जाए। जो लोग व्यापार करते हैं, आज उन्हें विदेश में व्यापार करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कठिन परिश्रम करने का है। आज आप किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति होगी। आज आपके रुके हुए सारे कार्य पूर्ण होंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से भी मिल सकते हैं। महिलाओं को आज घर में एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है। आज आपकी तबीयत भी थोड़ी बिगड़ सकती है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। जो लोग नौकरी करते हैं, आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अधिक काम करना पड़ सकता है। हालांकि आप सब अच्छे से संभालेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, आज उनके काम की खूब सराहना की जाएगी। जिन लोगों के व्यापार में मंदी छाई हुई थी। आज उनका व्यापार थोड़ा सुधर सकता है। जो लोग विवाहित है, आज उनके जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने लोगों से चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आज आपको घर या कार खरीदने का मौका मिल सकता है।