सच्चे दोस्ती की मिसाल पेश कर रहे आरिफ और सारस की जोड़ी, पूरे विश्व में हो रही है दोस्ती की चर्चा..

यह दोस्ती हम नही तोड़ेंगे …। भले ही देखने व सुनने में यह थोड़ा अजब-गजब लगे, है पर पूरी तरह सच है। यहां इंसान व एक पक्षी की दोस्ती भी मिसाल बन चुकी है। बिना किसी स्वार्थ के आरिफ व सारस की दोस्ती इतनी ज्यादा मजबूत हो गई कि अब दोनों ही एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं रह सकते हैं।

आरिफ ने साल भर पहले एक घायल सारस पक्षी के घाव पर मरहम लगाया था। समय के साथ घाव तो ठीक हो गया पर इसी के साथ दोस्ती व भावनात्मक रिश्ते की एक अनोखी कहानी की पटकथा भी लिख ही उठी। जिसके अफसाने अब हर दिन सामने भी आ रहे हैं। जामो ब्लाक के मंढका गांव में राजकीय पक्षी सारस और 30 वर्षीय युवक आरिफ की दोस्ती अब हकीकत बन चुकी है।

मार्च 2022 में आरिफ अपने खेतों की तरफ गए हुए थे। वहां उन्हें एक सारस पक्षी घायल दिखा। थोड़े करीब गए तो देखा उसका पैर टूटा हुआ था। असहाय सारस पक्षी दया भरी निगाहों से आरिफ की तरफ देखने लगा तो आरिफ उसे उठा कर अपने घर ले आया और मरहम पट्टी की।

अब तो घर में सभी को ये हो गया है सारस से प्यार : आरिफ की सेवा ने सारस पक्षी का ऐसा दिल मोहा की वह उनके घर पर ही रहने लगा। आरिफ अपने 4 साल के बेटे अर्श व 6 साल की बेटी अरिबा की तरह अपने दोस्त का ख्याल रखते हैं तो उनकी पत्नी, मां व बहन घर में परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह सारस के लिए भी भोजन व पकवान भी बनाती हैं।

ये भी पढ़ें   Amrish Puri कैसे बन गए Bollywood के खतरनाक विलेन, जानिए एक्टर की कहानी और देखिए तस्वीरें…

आरिफ के ही साथ ही करता है सारस भोजन

आरिफ के आसपास ही यह पक्षी भी मंडराता रहता है। आरिफ के पिता लाल बहादुर ये बताते हैं कि सारस आरिफ के साथ ही भोजन भी करता है। वह घर से बाहर कही भी जाते हैं तो सारस भी उनके साथ जाने की कोशिश में रहता है। ऐसे में कई बार उन्हें उससे छिपकर ही जाना पड़ता है।

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????