क्या शादी की प्लानिंग कर रही Janhvi Kapoor? बॉयफ्रेंड संग पिता को लेकर मनाने निकली स्पेशल वेकेशन, देखें – Photos…

Janhvi Kapoor : बॉलीबुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हाल ही में पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ये तीनों एक फैमिली वेकेशन पर कहीं बाहर जा रहे थे। लेकिन हैरानी तब हुई जब उनके साथ में शिखर पहाड़िया भी नजर आए। शिखर पहाड़िया वही हैं, जिनके साथ आजकल जान्हवी कपूर की डेटिंग की खबरें भी आ रही हैं। कुछ साल पहले भी जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के खूब चर्चे हुए थे।

मंगलवार, 28 फरवरी को एक पपाराजी ने Instagram पर वीडियो शेयर किया है। इसमें पहले खुशी और जान्हवी कपूर एयरपोर्ट पर अंदर जाती हुई नजर आ रही हैं। कुछ मिनट बाद पहले बोनी कपूर और फिर शिखर पहाड़िया भी जाते हैं। जान्हवी कपूर ने हंसकर पपाराजी को पोज भी दिए। जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने न तो कभी अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है और न ही यह कहा कि वे डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते हैं।

शिखर पहाड़िया संग मनाएंगी जन्मदिन!

ऐसा लग रहा है कि Shikhar Pahariya, जान्हवी कपूर का बर्थडे उनके साथ मनाने वाले हैं। दरअसल जान्हवी कपूर का 6 मार्च को बर्थडे है और इससे पहले ही पूरा कपूर परिवार और शिखर पहाड़िया वेकेशन पर निकल चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर पपाराजी को देखते ही Janhvi Kapoor काफी ब्लश भी करने लगी थीं और फिर उन्होंने हाथ हिलाकर सबको बाय भी कहा था।

बॉलीबुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया को डेट किया था, इसका हिंट करण जौहर ने भी अपने चेट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में ही दे दिया था। उन्होंने जैसे ही कहा कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने 2 भाइयों को डेट किया था, तो इस एक्ट्रेसेस का चेहरा सुर्ख लाल पड़ गया था। करण जौहर ने उन दोनों भाइयों का नाम तो नहीं लिया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि ये दोनों भाई शिखर और वीर पहाड़िया थे। जहां जान्हवी कपूर शिखर पहाड़िया को डेट कर रही थीं तो वहीं सारा अली खान, वीर पहाड़िया को। दोनों की शिखर और वीर पहाड़िया के साथ कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।