बेहद क्यूट है Rohit Sharma की बेटी समायरा, लाईमलाईट से रहती है दूर, देखे – अनदेखी तस्वीरें..

Rohit Sharma : 30 दिसम्बर को क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समाइरा का बर्थडे है. बहरहाल, आईपीएल (IPL) में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका सजदेह बेटी समाइरा (Samaira) को मुंबई इंडियंस टीम का हेलमेट पहना रही हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस का हेलमेट पहनने के बाद रोहित शर्मा की बेटी समाइरा शर्मा अपना रिएक्शन देती नजर आ रही हैं.

MI की सबसे प्यारी सपोर्टर.. : मुंबई इंडियंस MI ने समाइरा के वीडियो कैप्शन में लिखा है कि हमारी टीम की सबसे प्यारी सपोर्टर… हैप्पी बर्थडे समाइरा. साथ ही इस वीडियो में रोहित शर्मा को टैग किया गया है. बहरहाल, सोशल मीडिया पर समाइरा का वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ. इस ट्वीट के तकरीबन 30 मिनट बाद हजार से ज्यादा लोग लाइक्स भी कर चुके हैं. इसके अलावा फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. दरअसल, रोहित शर्मा की बेटी समाइरा शर्मा सोशल मीडिया पर अकसर दिख जाती हैं. समाइरा शर्मा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अकसर वायरल होते रहते हैं.

गौरतलब है कि रोहित शर्मा IPL में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं. रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में गिने जाते हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने 5 बार IPL टाइटल अपने नाम किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस साल 2013 में पहली बार IPL खिताब जीती थी. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने IPL 2015, IPL 2017, आईपीएल 2019 और IPL 2020 का खिताब जीता. हालांकि, रोहित शर्मा की टीम के लिए IPL 2022 सीजन अच्छा नहीं रहा. मुंबई इंडियंस IPL 2022 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी.