Saturday, July 27, 2024
India

69 साल की उम्र में Ratan Tata ने उड़ाया था फाइटर विमान, 2000Km की थी स्‍पीड…..

रतन टाटा (Ratan Tata) देश के बड़े और प्रतिष्ठित बिजनेसमैन हैं। लेकिन आप लोगों में से बहुत कम को यह बात पता होगी कि रतन टाटा ने F-16 फाल्‍कन फाइटर जेट उड़ाई है। और यह फाइटर जेट उड़ाने वाले वे पहले भारतीय नागरिक बने। बेंगलुरु में आयोजित एक एयरशो में उन्होंने F-16 ब्लॉक 50 उड़ाया था।

69 की उम्र में उड़ाई थी फाइटर जेट

आज भी साल 2007 का यह वीडियो जो कोई देखता है वह रोमांचित हो उठता है। रतन टाटा (Ratan Tata) F-16 फाइटर जेट में को-पायलट के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने 69 की उम्र में फाइटर जेट चलाई थी। पॉल हेटनडॉर्फ इस जेट को कमांड कर रहे थे।

कभी-कभी रतन टाटा (Ratan Tata) भी अपने हाथों में फाइटर जेट की कमांड लेते थे। आपको बता दें कि इस जेट की स्पीड 2000 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इस जेट में उन्होंने 40 मिनट तक अपना समय बिताया।

फाइटर जेट की कंपनी से किया समझौता

फाइटर प्लेन (Fighter Plane) उड़ाने के लगभग 10 साल बाद उन्होंने अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन जो F-16 जेट बनाती है उससे समझौता किया। जिसके बाद F-16 ब्लॉक 70 फाइटर प्लेन को भारत में ही बनाना शुरू कर दिया गया। F-16 को दुनिया का सबसे सफल लड़ाकू विमान (Fighter Jet) माना जाता है। इन विमानों को दुनिया के 26 देशों में इस्तमाल किया जाता आ रहा है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।