ये है Bihar का बुर्ज खलीफा- महज 6 फीट की जमीन पर बना दिया 3 मंजिला मकान…..

दुबई (Dubai) आज एक फैमस टूरिस्ट प्लेस बन चुका है। हमारे देश के सेलिब्रिटी से लेकर कई बिजनेसमैन दुबई (Dubai) घूमने जाते हैं। भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग दुबई की यात्रा करने आते हैं। दुबई (Dubai) का सोना काफी फेमस है।

वहीं दुबई की एक इमारत भी काफी ज्यादा फेमस है। जिसे बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के नाम से जाना जाता है। आपने भी बुर्ज खलीफा का नाम जरूर ही सुना होगा। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में से एक है। बिल्डिंग को जिस तरह से डिजाइन किया गया है वह वाकई अद्भुत है।

मगर आज हम दुबई के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की नहीं बल्कि बिहार के बुर्ज खलीफा की बात कर रहे हैं। बिहार के एक बिल्डिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर इन दोनों खुब वायरल हो रही है। इसे देखकर आपको भी लगेगा कि यह बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से कम नहीं है। जब आप बिहार (Bihar) की इस बिल्डिंग को देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही विडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो “candymanvlog” नमक अकाउंट के द्वारा शेयर की गई है जो इन दोनों खुब वायरल हो रही है। पोस्ट होने के बाद से अब तक चार लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। और इसे लाइक कर चुके हैं।

वीडियो में दिख रहा बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) बिहार के मुजफ्फरपुर में है। गन्नीपुर में स्थित 6 फुट की जमीन पर बना यह 5 मंजिला मकान देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। 5 फिट चौड़ी इस मकान में हर सुख सुविधा की चीज उपलब्ध है।

इतने कम स्पेस में सारी चीज उपलब्ध करना वाकई कमाल की बात है। इस घर को बहुत सोच समझ कर डिजाइन किया गया है। मकान की इन्हीं खूबियों की वजह से दूर-दूर से लोग इसे देखने यहां पहुंचते हैं। वीडियो में आप भी देख सकते हैं की इतने छोटे से जगह में बना महज 5 फुट चौड़ा घर देखने में किसी अजूबे से कम नहीं लगता। इसके अलावा इस घर में बाथरूम, किचन, बैडरूम जैसी तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध है।

प्यार की निशानी है यह मकान

लोग कहते हैं कि यह बिल्डिंग यहां के मालिकों के प्यार की निशानी है। कपल ने बड़े प्यार से इंजीनियर से बात कर खुद इस बिल्डिंग का नक्शा पास कराया। साल 2012 में बिल्डिंग का नक्शा तैयार किया गया। और 2015 तक यह बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई। यह बिल्डिंग अब बिज़नेस पर्पस के लिए यूज किया जाता है। बिल्डिंग के मालिक इसे रेंट पर भी लगते हैं। बहुत से लोग इस बिल्डिंग को एफिल टॉवर (Eiffel Tower) भी कहते हैं।