Saturday, July 27, 2024
India

नहीं रहे “कालीन भैया” उर्फ Pankaj Tripathi के पिता, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस….

Pankaj Tripathi’s Father’s Death: पंकज त्रिपाठी के घर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है पंकज त्रिपाठी के पिता 99 साल की उम्र में अपनी पैतृक आवास में सांस ली पंकज गोपालगंज के बरौली के रहने वाले हैं उनके पिता ने अंतिम सांस अपने गांव में ही ली है।

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के पिता का निधन की खबर सामने आते ही प्रशंसकों में भी उदासी का माहौल है। सोमवार की सुबह पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया। पिता के निधन की खबर मिलते ही पंकज पूरे परिवार सहित अपने पैतृक गांव की ओर निकल चुके हैं।

पंकज त्रिपाठी ने अपने कई इंटरव्यू में अपने पिता का जिक्र किया है। पंकज के पिता उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन पंकज ने अभिनय का क्षेत्र चुना। इस बात से उनके पिता नाराज नहीं थे। वह तो बस यही चाहते थे कि बेटा अच्छा पैसा कमाए और खुश रहे।

एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि उनके पिता को यह भी नहीं पता था कि पंकज मुंबई में क्या काम करते हैं। उन्हें गांव में रहना अच्छा लगता था। उन्हें वहां का जीवन और खेती बहुत पसंद आई। वह अपने जीवन में केवल एक बार मुंबई आए थे।

पंकज के घर नहीं था टीवी

पंकज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके घर पर टीवी तक नहीं था। उन्होंने हाल ही में अपने घर पर टीवी लगाया था, फिर जाकर अपने पिता को अपनी फिल्म दिखाई। उनके पिता ने कभी सिनेमा हॉल में कदम भी नहीं रखा था। अब दुख की इस घड़ी में लोग सोशल मीडिया पर पकज त्रिपाठी को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। पंकज के परिवार ने उनके पिता के निधन की जानकारी दी है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।