Gold Nano Particles : अब मशरूम से बनेगा सोना! वैज्ञानिकों ने खोज निकाला ये शानदार उपाय….

Gold From Mushrooms : मशरूम से सोना बनना यह आपको बेहद आश्चर्यचकित कर सकता है। हालांकि यह दावा गोवा के रिसचर्स ने किया है। उनके अनुसार वह मशरूम से गोल्ड नेनो पार्टिकल्स बना सकते हैं और उन्होंने यह करके भी दिखाया है। दरअसल गोवा के वैज्ञानिकों ने जंगली मशरूम से गोल्ड नैनो पार्टिकल्स को तैयार किया है।

आपको बता दे की मशरूम को कुछ लोग बड़े दिलचस्पी से खाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। परंतु मशरूम से अब गोवा के वैज्ञानिक सोना तैयार करने वाले हैं। गोवा में मिलने वाले जंगली मशरूम टर्मीटो माईसेस प्रजाति के होते हैं। जिससे वैज्ञानिकों ने गोल्ड नैनो पार्टिकल्स तैयार किए हैं। गोवा के लोकल लोग इस मशरूम को रोन ओलमी के नाम से जानते हैं। जो की दीमक की पहाड़ियों पर उगते हैं।

फ्रांसिस और टेलर द्वारा प्रकाशित जनरल ऑफ जियोमाइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित शोध के अनुसार डॉ सुजाता दाबोलकर और डॉक्टर नंद कुमार कामत ने यह प्रयोग किया। इस दौरान उनकी टीम ने लगभग 3 सालों तक मशरूम की इस प्रजाति पर रिसर्च किया और रिसर्च में वैज्ञानिकों ने गोल्ड के नैनो कण तैयार भी किए हैं। सरकार के सामने उन्होंने अपने इस इनोवेशन को रखा है।

मशरूम से गोल्ड बनने से मिलेगा यह फायदा

वैज्ञानिकों के अनुसार मशरूम से बने गोल्ड से गोवा की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद मिलेगी। एक रिसर्च के मुताबिक गोवा की प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग नई तकनीक के अनुसार किया जा सकता है। पिछले कुछ समय से नैनो पार्टिकल्स की डिमांड भी बाजार में काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। क्योंकि नैनो गोल्ड पार्टिकल्स का उपयोग मेडिकल साइंस, बायो मेडिकल और बायो टेक्नोलॉजी साइंस में किया जाता है। इसके उपयोग से मेडिकल इमेजिंग, इलेक्ट्रॉनिकल मैन्युफैक्चरिंग और ड्रग डिलीवरी में काफी बदलाव आएगा।