Friday, July 26, 2024
India

Mughal Marriage : क्या मुगल बादशाह अपनी बेटियों की नहीं करते थे शादी? जानिए- सच…

Mughal Marriage : मुगलों ने कई वर्षों तक भारत पर शासन किया। मुगल साम्राज्य की शुरुआत 1526 में बाबर के द्वारा की गई। इसके बाद मुगलों के कई बड़े शासक हुए। इसमें हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब का नाम शामिल है।

मुगलों के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुगलों की शहजादियों के बारे में कुछ तथ्य बताएंगे। ऐसा कहा जाता है कि मुगल शासक अपनी बेटियों की शादी नहीं करते थे। तो क्या यह सच है? क्या सच में मुगल शासकों ने अपनी बेटियों की शादी नहीं कराई थी। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

क्या नहीं कराई जाती थी मुगल शहजादियों की शादी?

कई लोगों का कहना है कि मुगल राजकुमारी की शादी पर प्रतिबंध था। लोगों का कहना है की मुगल बादशाह अकबर ने यह प्रतिबंध लगाया था। जिस वजह से मुगल राजकुमारी की शादी नहीं करवाई जाती थी। मगर आपको बता दें कि इतिहास के पन्नों में इस तरह की बातों का कोई उल्लेख नहीं है। मुगल दरबार की इतिहास में कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं है।

क्या थी मुगलों की प्रथा?

मुगल बादशाहों की शादी होती थी। मुगलों में यह प्रथा थी कि वह अपने करीबी रिश्तेदारों से ही शादी करते थे। इसके पीछे यह वजह थी कि वह अपनी सत्ता अपने ही घर में रखना चाहते थे। इसलिए वह अपनी बेटियों की शादी अपने करीबी रिश्तेदारों से करते थे। इसके पीछे कारण था कि यदि उनका दामाद राजगद्दी पर बैठेगा तो वह उसका अपना ही खून होगा।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।