Saturday, July 27, 2024
Business

AI बना लोगों के लिए काल! Paytm ने 10% को कर्मचारियों को नौकरी से निकाला…..

Paytm : हाल ही में खबर सामने आ रही है जिसके तहत एक बार फिर Paytm ने कर्मचारियों की चटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने 10% कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। इकोनामिक टाइम्स की खबर के अनुसार Paytm की पेरेंट कंपनी ONE97 ने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। पिछले कुछ महीनो में ही कर्मचारियों की छटनी की गई है। ये कदम लागत को कम करने और नया बिजनेस सेटअप करने के लिए किया गया है।

इस छटनी के लिए AI को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी काम में दक्षता को बढ़ाने के लिए AI के आटोमेशन को बढ़ावा दे रहे है। इससे कर्मचारियों के खर्च में कमी आएगी और AI ने काफी अच्छे रिजल्ट भी दिए है। इसके अलावा Paytm पेमेंट्स के कारण अगले साल नए 15000 कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी।

Paytm भारत की सबसे बड़ी स्टार्टअप कंपनी है और इसके द्वारा की गई ये छटनी भी देश की अब तक की सबसे बड़ी छटनी बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने 28,000 कर्मचारियों को निकाला है। इससे पहले 2021 और 2022 में लगभग 5000 कर्मचारियों को निकाला गया था। वहीं स्टार्टअप कंपनी जेस्टमनी और बायजू तो बंद होने के कगार पर है।

RBI के फैसले का असर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई द्वारा अनसिक्योर्ड लोन के लिए नई गाइडलाइन जारी करने का असर भी Paytm पर हुआ है। RBI के इस कदम से पेटीएम ने बाय नाउ और पे बिजनेस लेटर को बंद करने का फैसला लिया था। इसलिए Paytm के 10 फीसदी कर्मचारियों की छटनी हुई है। इसके अलावा कंपनी के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी है कि पिछले 6 महीने से कंपनी के शेयर लगातार गिर रही है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।