Saturday, July 27, 2024
India

PHOTOS : अब क्रिकेट छोड़ खेती कर रहे है M.S Dhoni – खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल..

M.S Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी… क्रिकेट की दुनिया का ऐसा नाम जिनका नाम हर भारतीय जेहन में होगा. समर्थकों को महेंद्र सिंह धोनी आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं जितने रिटायरमेंट के पहले थे. क्रिकेट से पहले से ही महेंद्र सिंह धोनी अपना पूरा ध्यान खेती, पशुपालन में लगा चुके हैं. बीते 8 फरवरी को धोनी ने खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए खुद का एक वीडियो शेयर करते हुए, इसे अपनी नई सीख भी बताया. धोनी का यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

झारखंड के रांची शहर के पास ही महेंद्र सिंह धोनी का एक अनोखा फार्म हाउस भी है. अपने फॉर्महाउस में ही खेती करते हैं. वहां उन्होंने कड़कनाथ मुर्गे भी पाल रखे हैं. कुत्तों के साथ बकरियां और घोड़े भी पाले हुए हैं. महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में बत्तख भी पालते हैं और कई प्रकार से जानवरों से उनका लगाव भी है.

महेंद्र सिंह धोनी अपने बाइक और कारों के प्यार के लिए काफी जाने जाते हैं चाहे विंटेज हो या फिर हाई टेक्निक. इस बार उन्होंने अपने फॉर्महाउस के खेतों पर ट्रैक्टर चलाकर अपने फैंस का ध्यान भी खींचा है. खास बात यह कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 साल के बाद Instagram पर पहला पोस्ट किया है.

महेंद्र सिंह धोनी ने वीडियो के साथ धांसू कैप्शन दिया, जिसमें लिखा है कि खेतों में ट्रैक्टर के उचित उपयोग के लिए इसे चलाना भी सीखना एक समय लेने वाली प्रक्रिया भी थी. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने Instagram पोस्ट के कैप्शन में लिखा, कुछ नया सीखने में भी अच्छा लगा, लेकिन काम पूरा करने में बहुत लंबा समय भी लगा.

इस वीडियो में, धोनी को किसानों से खेत की जुताई सिखते हुए देखा भी जा सकता है. लॉकडाउन के दौरान भी ट्रैक्टर के साथ उनकी फोटोज काफी वायरल हुईं थीं.अब MS धोनी का पूरा ध्यान चेन्नई सुपर किंग्स CSK के साथ इंडियन प्रीमियर लीग IPL के अपने विदाई सीजन की शुरुआत करने पर है.

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।