Vaishno Devi Tour : वैष्णो देवी जाने वाले को तोहफा! IRCTC से यात्रा करने पर रहना-खाना सब Free..

IRCTC Mata Vaishno Devi Tour Package : क्या आप भी हाल ही में माता वैष्णो देवी का मंदिर जाने का प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती है। क्योंकि आज आप लोगों इस लेख के माध्यम से IRCTC के सबसे टूर Package के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते है डटिल में….

बता दे की हर साल बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन करने के लिए यहां पर आते हैं। माता का दर्शन करते समय भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए कई तरह की व्यवस्थाओं का इंतजाम यहां पर किया गया है। ऐसे में आपको IRCTC के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।

IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इसका पैकेज कोड NDR01 है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 31 मार्च, 2024 को दिल्ली से हो रही है। IRCTC का यह ट्रेन टूर पैकेज है। इसमें आपको दिल्ली से जम्मू ट्रेन के माध्यम से ले जाया जाएगा। इसके अलावा टूर पैकेज में आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है।

इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। यात्रा करते समय आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए IRCTC ने आपके खाने-पीने से लेकर रहने सभी का सभी इंतजाम कर रखा है।

अगर किराये की बात करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 10,395 रुपये किराये के रूप में देने हैं। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,855 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करने की सोच रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 6,795 रुपये है।