Saturday, July 27, 2024
India

India Richest Temple : ये हैं भारत के सबसे अमीर मंदिर, जहां आता है करोड़ों का चढ़ावा…

Richest Temple In India : हमारे देश में लाखों की संख्या में मंदिर है। मंदिर देश की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं जहां पर देश के ही नहीं बल्कि विदेशों से लोग भगवान के दर्शन को आते हैं।

कुछ मंदिर वहां की कलाकृतियों के लिए जाने जाते हैं। वहीं कुछ मंदिरों का इसलिए नाम है क्योंकि वहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन आज जिन मंदिरों के नाम हम आपको बताने जा रहे हैं वह अमीर होने की वजह से मशहूर है। इन मंदिरों में हर साल करोड़ों में चढ़ावा आता है। तो चलिए देखते हैं उन मंदिरों लिस्ट।

पद्मनाभस्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर है। रिपोर्ट के अनुसार इस मंदिर में 6 तिजोरियां हैं जिसमें कुल 20 अरब डॉलर की संपत्ति है। जिसको लेकर बड़ा विवाद भी हुआ था। जिसके बाद कोर्ट को इस मुद्दे में दखल देना पड़ा था। इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति स्थापित है। जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए बताई गई है।

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्रप्रदेश

देश के सबसे अमीर मंदिरों की लिस्ट में दूसरा नाम आता है तिरुपति बालाजी मंदिर का। यह भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर है जिन्हे विष्णु का अवतार माना जाता है। यह मंदिर देश के अमीर मंदिरों के लिस्ट में शामिल है। इस मंदिर में 9 टन सोने का भंडार है। कई बैंकों में मंदिर का खाता है जहां करोड़ों रुपए जमा है। रिपोर्ट की माने तो सालाना इस मंदिर को 600 करोड़ रुपए का दान आता है।

साई बाबा मंदिर, शिरडी

इस लिस्ट में महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित साई बाबा का मंदिर भी शामिल है। खबरों की माने तो हर साल यहां पर 350 करोड़ रुपए का दान आता है। मंदिर के खाते में सोने और चांदी का भी अटूट भंडार है।

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू

वैष्णो देवी मंदिर को देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से यहां पर लोग माता के दर्शन को आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस मंदिर को सालाना 500 करोड़ रुपए की कमाई होती है।

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

भारत के अमीर मंदिरों की लिस्ट में सिद्धिविनायक मंदिर का भी नाम शामिल है। यह मंदिर महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। गणेश जी के इस प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन के लिए दुनिया भर से लोग यहां पहुंचते हैं। आम जनता से लेकर तमाम जाने-माने सेलिब्रिटीज और बिजनेस टाइकून सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए जाते हैं। इस मंदिर को सालाना 125 करोड़ रुपए की इनकम होती है। लाखों की संख्या में लोग मंदिर में रुपए और सोने-चांदी का दान करते हैं।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।