Gold Price Maldive : मालदीव में भारत से कितना सस्ता है सोना, जानें- 10 ग्राम गोल्ड का रेट?

मालदीव (Maldive) एक खुबसूरत देश है। यहां पर लोग छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको मालदीव (Maldive) की एक और खासियत बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत की तुलना में मालदीप में सोना काफी सस्ता है। यहां पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 102407.1 मालदीवियन रूफिया (MVR) है।

भारतीय रूपए में 102407.1 (MVR) की कीमत 55148.17 रूपए है। वहीं बात करें भारत में सोने की रेट की तो यहां पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 63420 रूपए चल रहा है।

22 कैरेट सोने का रेट

लाइव प्राइस ऑफ गोल्ड की रिपोर्ट के अनुसार मालदीप(Maldive) में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 9386.3(MVR) है। 9386.3 (MVR) भारतीय करेंसी में 50515.49 रूपए होते हैं। वहीं हमारे देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 58150 रूपए है।

चांदी की कीमत कितनी है

वहीं चांदी की बात करें तो मालदीव (Maldive) में चांदी की कीमत 11599.59MVR है। 11599.59 MVR भारतीय रूपए में 62427.05 रूपए है। भारत में प्रतिकिलो चांदी का रेट 76500 रूपए है। इन कीमतों को देखकर आपको पता चल गया होगा कि भारत की तुलना में मालदीव में सोने चांदी की कीमत कम है।