Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    April 8, 2026 12:53 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    PM Surya ghar muft Bijli yojana:बेगूसराय में शुरु हुई रुफटॉप सोलर की पहल, हजारों घरों को मिलेगा लाभ

    April 7, 2026 8:44 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Yamuna Expressway Accident: कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 7 बसों में लगी आग; 4 मौत
    India

    Yamuna Expressway Accident: कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 7 बसों में लगी आग; 4 मौत

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 16, 2025 9:57 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Yamuna Expressway Accident
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Yamuna Expressway Accident : ठंड का कहर लोगों पर बिजली बनकर टूट रहा है. मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलचे 7 बसें और 3 कारों के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत होने की पुष्टि की गई है. इस मौत के आंकड़े के और बढ़ने की उम्मीद है. मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि उसने 8-9 लाशें निकाली है. लोगों को वहां बसों में मानवों के अंग फंसे दिखाई दे रहे हैं. हादसे में अब तक 66 लोगों के घायल होने की सूचना है. चश्मदीदों के अनुसार अब तक 150 से ज्यादा लोगों को अस्पताल भेजा गया है.

    कैसे हुआ हादसा

    डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में 127 माइलस्टोन पर हुआ.बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा था. अचानक एक बस ने रफ्तार धीमी की. इसके बाद कई वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है टक्कर जब हुआ तो ऐसा लगा जैसे बम फटा हो या लगातार गोली चली हो. लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे. मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. हाइवे से मलवा भी हटाया जा रहा है. कितने लोग हताहत हैं वो अभी नहीं बताया जा सकता है.

    दर्दनाक है हादसे की तस्वीर

    वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि सबसे पहले अर्टिगा कार की टक्कर हुई. इसके बाद बसें एक दूसरे से टकरा गई. बसों की आपस में कई बार टक्कर हुई और इसके बाद बसों में आग लग गई. लोगों का सारा सामान भी जलकर राख हो गया. बस में जिंदा बचे लोगों के कंकाल ही बचे हैं और उनके अवशेषों को बाहर निकाला जा रहा है.

    शवों की शिनाख्त जारी है.दिल्ली जाने वाली लेन को फिलहाल बंद कर दिया गया है और लोगों के आवागमन के लिए एक ही लेन का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिन वाहनों की टक्कर हुई उसमें 6 डबल डेकर बस, एक रोडवेज, एक डिजायर कार, एक ब्रेजा कार, एक अर्टिगा और एक टैंपो ट्रेवलर की भिड़ंत हुई. हादसे के जगह पर बस राख ही राख फैला है.

    सीएम का एलान

    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं. मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का एलान भी योगी आदित्यनाथ ने किया है.

     

    Fog Mathura Accident Yamuna Expressway Accident
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहज 8 घंटे में पूरा होगा Patna से Delhi का सफर- चलेगी Sleeper Vande Bharat, जानें- किराया…
    Next Article Delhi-NCR Pollution: AQI 500 जैसे सीवियर लेवल पर पहुंचा, ग्रैप-3 और ग्रैप -4 एकसाथ हुआ लागू
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Weather Update : कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी..

    January 3, 2026 8:34 am

    Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन

    January 2, 2026 9:20 am

    January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए

    December 31, 2025 9:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai news: रतन चौक से एनएच-31 तक फ्लाइओवर का निर्माण शुरु,52 करोड़ में बनेगा 125 मीटर लंबा फ्लाईओवर

    By Neha SinghApril 8, 2026 12:53 pm

    Begusarai news: बेगूसराय के बीहट स्थित चांदनी चौक पर एक नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य…

    बेगूसराय में फिजिकल ट्रेनिंग कर रही लड़कियों से छेड़छाड़… लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट

    April 8, 2026 12:04 pm

    PM Surya ghar muft Bijli yojana:बेगूसराय में शुरु हुई रुफटॉप सोलर की पहल, हजारों घरों को मिलेगा लाभ

    April 7, 2026 8:44 pm

    Begusarai news: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी, कोर्ट गेट पर नशीले पदार्थ के साथ धराया आरोपी

    April 7, 2026 5:09 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.