कर्मचारीयों की बल्ले-बल्ले! अब ओवर टाइम का सीधे दोगुना मिलेगा पैसा, सरकार ने तय किए नया नियम…

न्यूज डेस्क: कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की शिकायत रहती थी कि ज्यादा काम करने के बाद भी उन्हें कम पैसे मिलते हैं। लेकिन अब इस शिकायत को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, दिल्ली में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी मेहनत के हिसाब से ज्यादा पैसे दिए जाएंगे। काम के बदले अब उन्हें निराशा नहीं मिलेगी। एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम करना या एक हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम करना ओवरटाइम माना जाएगा। दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली सरकार के इस नए प्रस्ताव के तहत अगर कोई कर्मचारी ओवरटाइम काम करता है तो उसे न्यूनतम वेतन के आधार पर प्रति घंटा की दर से दोगुना तक अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। सरकार के इस प्रस्ताव में कर्मचारियों को कुछ और राहत दी गई है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाए गए दिल्ली सरकार के इस नए प्रस्ताव में नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को साल में कुछ छुट्टियां देना अनिवार्य किया गया है।

कर्मचारियों को एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट देना अनिवार्य : दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को ज्वाइनिंग और अनुभव पत्र देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को वेतन पर्ची अवश्य मिलनी चाहिए। इसके अलावा जिस कंपनी में दिल्ली से बाहर के कर्मचारी काम करेंगे, वहां नियोक्ताओं को साल में एक बार यात्रा भत्ता देना होगा। भत्ते की राशि इतनी हो कि कोई भी प्रवासी श्रमिक अपने घर आने-जाने का खर्च वहन करने के लिए बस या ट्रेन से यात्रा कर सके। इसके अलावा मेडिकल, मेडिकल और सुरक्षा जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।