बिजली के झटके से बेहाल हुई Neha Kakkar, व्हीलचेयर पर देख फैंस हुए परेशान..

Neha Kakkar: देश की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा कक्कड़ इन दिनों रियलिटी शोज में काफी बिजी चल रही हैं। इसी बीच नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस हैरान हैं। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इस वीडियो में व्हीलचेयर पर नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ उनके पति सिंगर रोहनप्रीत सिंह (RohanPreet Singh) भी मौजूद हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहनप्रीत मीडिया पर भड़क रहे हैं।

शनिवार को कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। नेहा के साथ-साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी परेशान नजर आ रहे हैं, साथ ही रोहन मौके पर मौजूद भीड़ को हटाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने पर आप पाएंगे कि नेहा काफी परेशान और मायूस नजर आ रही हैं और डॉक्टर्स की टीम नेहा का बीपी चेक करती नजर आ रही है।

हालांकि वीडियो को पूरा देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि नेहा कक्कड़ का ये वीडियो एक प्रैंक वीडियो है, जो उन्होंने कॉमेडी टीवी शो एंटरटेनमेंट का हाउसफुल के लिए किया है। सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ के इस फनी वीडियो को देखने के बाद फैंस अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक ​​लिख दिया कि ओवर एक्टिंग के लिए 50 रुपये काट लिए जाने चाहिए। इस तरह के कई कमेंट्स आ रहे हैं।