50 साल की उम्र में पिता बने अर्जुन रामपाल, बिना शादी के गर्लफ्रेंड बनी दूसरी बार मां…

अर्जुन रामपाल: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर अर्जुन चर्चाओं में हैं। दरअसल, 50 साल के अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) फिर से पिता बनने वाले हैं। अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर करते हुए गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेबी पंप की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हकीकत या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?’ बता दें कि 18 जुलाई 2019 को अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला ने बेटे अरिक रामपाल का स्वागत किया। गैब्रिएला जहां अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी। वहीं अर्जुन चौथी बार पिता बनने वाले हैं।

बता दें कि अर्जुन ने 1998 में सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। इस शादी से दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। माहिका का जन्म 2002 में हुआ था जबकि मायरा का जन्म 2005 में हुआ था। हालांकि अफसोस अर्जुन-मेहर का साल 2019 में तलाक हो गया। शादी के 21 साल बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो गए। मेहर के अलग होने के बाद अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और बेटे के साथ अलग रहने लगे। दोनों करीब 7 साल से रिलेशनशिप में हैं।