Saturday, July 27, 2024
India

Ram Mandir : अब पटना, दरभंगा से अयोध्या के लिए चलेगी सीधी फ्लाइट, बस इतना होगा किराया..

डेस्क : 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा है। इससे देशभर में खुशी की लहर है। हर कोई अयोध्या पहुंचकर राम लागा की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना चाहता है। इसके लिए विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश के कई शहरों से अयोध्या के लिए नॉनस्टॉप हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

इन शहरों में दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, पटना और दरभंगा शामिल हैं। इन सभी शहरों से अयोध्या के लिए हवाई उड़ानें भरी जाएंगी। स्पाइस जेट ने कहा है कि यह सेवा 1 फरवरी 2024 से शुरू होगी। कंपनी ने पहले चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई से अयोध्या के लिए नॉन-स्टॉप सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।

पिछले हफ्ते, स्पाइसजेट ने 22 जनवरी को राम मंदिर में अभिषेक समारोह में भाग लेने वाले यात्रियों के लिए 21 जनवरी को दिल्ली से अयोध्या के लिए एक विशेष उड़ान की घोषणा की थी। एयरलाइन उसी दिन वापसी उड़ान सेवा भी प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य भक्तों को निर्बाध यात्रा का अनुभव देना है।

विशेष उड़ान 21 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे राजधानी दिल्ली से रवाना होगी और 3 बजे तक अयोध्या पहुंचेगी। अगले दिन विमान शाम 5 बजे वहां से वापस उड़ान भरेगा और करीब 6:30 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

1 घंटा 45 मिनट में जयपुर से अयोध्या पहुंचेंगे

1 फरवरी से जयपुर से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान संख्या SG-3421 सुबह 7:30 बजे उड़ान भरेगी। यह सुबह 9:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट एसजी-3426 दोपहर 3:45 बजे अयोध्या से उड़ान भरेगी और शाम 5:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी. यह फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।