Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : बछवाड़ा में किसानों का आमरण अनशन जारी, समर्थन में उतरे युवा कांग्रेस…

    February 5, 2026 5:04 pm

    विधानसभा में गूँजा नल-जल योजना का मुद्दा: भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा, जवाब को बताया ‘भ्रामक’

    February 5, 2026 12:32 pm

    इंटर परीक्षा 2026 : देर से आए तो गेट के बाहर ही रह जाएंगे छात्र, दीवार फांदी तो दर्ज होगी FIR…

    February 4, 2026 6:56 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»Digvijay singh viral post: दिग्गज नेता ने मोदी-आडवाणी की पुरानी तस्वीर शेयर कर की तारीफ, पोस्ट बना सियासी बम
    India

    Digvijay singh viral post: दिग्गज नेता ने मोदी-आडवाणी की पुरानी तस्वीर शेयर कर की तारीफ, पोस्ट बना सियासी बम

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 27, 2025 2:57 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Digvijay singh viral post
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    Digvijay singh viral post: कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के लेटेस्ट पोस्ट पर जम कर सियासत हो रही है. इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी यानि सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरु होने से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.

    Digvijay singh viral post: क्या है पोस्ट?

    सिंह ने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पुरानी तस्वीर साझा की. इस तस्वीर में पीएम मोदी लालकृष्ण आडवानी के पैरों के पास बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर साझा करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा कि आरएसएस का एक जमीनी स्वयंसेवक और भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता किस प्रकार नीचे बैठकर पहले मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना. उन्होंने इस तस्वीर को प्रभावशाली बताते हुए इसे संगठन की ताकत बताया.

    Digvijay singh viral post

    Digvijay singh viral post: क्यों हो रही सियासत

    पोस्ट करने के ठीक बाद से ही इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरु हो गई. इस पोस्ट में सिंह ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और नरेंद्र मोदी को टैग किया है. इस टैग से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. इस पोस्ट की टाइमिंग की वजह से ये अधिक चर्चा में आ गया है. बैठक से पहले किए गए इस पोस्ट के लोग कई राजनीतिक अर्थ निकाल रहे हैं. सिंह खुद भी इस बैठक में शामिल हो रहे थे.

    Digvijay singh viral post: क्या है सियासी मायने

    इस पोस्ट के बाद इसके कई तरह के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में लोग इसे अलग-अलग तरीकों से देख रहे हैं. कुछ लोग इसे भाजपा और आरएसएस की संगठनात्मक मजबूती से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इसे मौजूदा राजनीतिक हालातों से जोड़ रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि क्या दिग्विजय सिंह इस पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेतृत्व को कोई नसीहत या संदेश देना चाहते हैं? चर्चा यह भी है कि क्या उनका इशारा कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की कमी पर कटाक्ष है? पार्टी के अंदर और बाहर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो रही है.

    Digvijay singh viral post: क्या इसमें छिपा है कोई संदेश?

    यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इस पोस्ट से करीब एक हफ्ते पहले भी दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट किया था. उस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी से कहा था कि वे सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के साथ कांग्रेस संगठन पर भी ध्यान दें.

    सिंह ने लिखा था कि चुनाव आयोग की तरह कांग्रेस को भी सुधारों और व्यावहारिक विकेंद्रीकरण की जरुरत है. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि राहुल गांधी इस दिशा में कदम उठाएगें. अब एक और पोस्ट से ये साफ हो गया कि दिग्विजय सिंह के बयान और सोशल मीडिया पर गतिविधियां कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रही है.

    ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor on INDIA-PAK Relations: प्रधानमंत्री हारेंगे तो देश हारेगा, थरुर की भारत को चेतावनी…

    Digvijay singh viral post digvijay sinha latest news Digvijay sinha latest post कांग्रेस दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleGoogle ने लॉन्च किया नया धांसू फीचर्स- मुश्किल समय में ऐसे मिलेगी मदद, जानिए- सबकुछ..
    Next Article कैसे होती है BCCI में एंट्री? सैलरी लेने के लिए कितना पढ़ा-लिखा होना जरूरी, यहां जानिए-
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Weather Update : कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, कोहरा और ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी..

    January 3, 2026 8:34 am

    Bullet Train in India : इस दिन से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, जानें- फाइनल टाइमलाइन

    January 2, 2026 9:20 am

    January School Holidays 2026 : साल के पहले महीने में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां जान लीजिए

    December 31, 2025 9:27 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : बछवाड़ा में किसानों का आमरण अनशन जारी, समर्थन में उतरे युवा कांग्रेस…

    By सुमन सौरबFebruary 5, 2026 5:04 pm

    Begusarai News : जिले के बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय में धान की सरकारी खरीद न होने…

    विधानसभा में गूँजा नल-जल योजना का मुद्दा: भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा, जवाब को बताया ‘भ्रामक’

    February 5, 2026 12:32 pm

    इंटर परीक्षा 2026 : देर से आए तो गेट के बाहर ही रह जाएंगे छात्र, दीवार फांदी तो दर्ज होगी FIR…

    February 4, 2026 6:56 pm

    Indian Railway : अब बदले रूट पर चलेगी कोसी एक्सप्रेस: पटना जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    February 4, 2026 2:37 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.