Dhoni Net Worth : करोड़ों की लग्जरी कार, करोड़ों का बंगला,1040 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं माही…

Mahendra Singh Dhoni Net Worth : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंडियन क्रिकेट टीम के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में टीम को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई हैं। उन्होंने कई वर्षों तक टीम का नेतृत्व किया और इन सालों में टीम के हिस्से कई बड़ी जीत आई जिसमें से साल 2011 का वर्ल्ड कप भी शामिल है।

इतने बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद भी धोनी (Dhoni) हमेशा डाउन टू अर्थ रहते हैं। उनकी यह खासियत लोगों को और भी ज्यादा आकर्षित करती है। साल 2020 में इस महान खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन आज भी धोनी के प्रति लोगों का प्यार वैसा ही है जैसा कि पहले था। फील्ड पर धोनी की स्थिरता को देखकर हर कोई उनका कायल हो जाता है।

कैसी भी परिस्थिति हो धोनी के चेहरे पर बिल्कुल भी परेशानी नहीं दिखती। वह कठिन परिस्थितियों को भी बड़ी सहजता से हैंडल करते हैं। शायद इस वजह से उन्हें सब “कैप्टन कूल” नाम दिया गया है। एमएस धोनी का नाम दुनिया के बड़े खिलाड़ियों में आता है।

इतना ही नहीं कैप्टन कूल अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार वर्तमान में एम एस धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपए (Mahendra singh Dhoni Net Worth) है। क्रिकेट फील्ड के अलावा कैप्टन कूल धोनी बिजनेस के भी बेताज बादशाह हैं।

एक से अधिक बिजनेस

आप सभी को बता दें कि MS Dhoni एक सफल क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक कुशल बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने कई क्षेत्रों में इंवेस्ट किया है। उनका फार्मिंग का बिजनेस है साथ ही उन्होंने अपना clothing Brand भी शुरू किया है। जी हां, उनकी Clothing Brand का नाम Seven है। इतना ही नहीं वह विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।

रांची में है होटल

महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन रांची में उनका होटल भी है। इस होटल का नाम माही रेजीडेंसी है। आप इस होटल की बुकिंग ऑनलाइन OYO, Make My Trip और Airbnb जैसे प्लेटफार्म से करा सकते हैं। इतना ही नहीं बेंगलुरु में महेंद्र सिंह धोनी का स्कूल है। इस स्कूल का नाम एम एस धोनी ग्लोबल स्कूल है। जहां CBSE पाठक्रम से पढ़ाई होती है।

चॉकलेट ब्रैंड में किया है निवेश

इसके अलावा एस धोनी ने कई बिजनेस में अपना निवेश किया है। जिसमें 7ink Brews का नाम शामिल है। यह एक बेवरेज ब्रैंड है। एमएस धोनी ने एक चॉकलेट ब्रांड पर भी निवेश किया है। यह कंपनी कॉप्टर 7 नाम से बाजार में चॉकलेट बेचता है।