Saturday, July 27, 2024
India

किस्मत हो तो ऐसी! 1 साल में प्राप्त की 5 सरकारी नौकरी, जानें – कौन हैं दशरथ सिंह….

डेस्क : “कौन कहता है कि आसमान में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो” दुष्यंत कुमार के इस पंक्ति को राजस्थान के जैसलमेर जिले के गांव छंतागढ़ के रहने वाले दशरथ सिंह जोधा ने चरितार्थ कर दिया है।

दशरथ सिंह पिछले कई सालों प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दशरथ सिंह ने अपने मेहनत का परचम लहरा दिया है। इन्होंने एक साल में पांच सरकारी नौकरी प्राप्त की है। इनमें कई अधिकारी पद शामिल है। इतने के बावजूद अब दशरथ सिंह राजस्थान आरएएस का इंटरव्यू देने के लिए एक बार फिर तैयार हैं। आइए दशरथ की मेहनत और संघर्ष को करीब से जानते हैं।

गांव से पढ़ाई की

दशरथ ने आठवीं तक की पढ़ाई अपने गांव छंटागढ़ से की है। इसके बाद उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल, भियंड से और पोस्ट ग्रेजुएशन एसबीके कॉलेज, जैसलमेर और बीएड रामदेव कॉलेज, जैसलमेर से की। दशरथ के पिता बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई है। वह शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।

ये सरकारी नौकरियाँ मिल गईं

अप्रैल 2023 में उनका चयन ग्राम विकास अधिकारी के पद पर हो गया। इसके बाद वे थर्ड ग्रेड टीचर, सब इंस्पेक्टर, सेकेंड ग्रेड और फर्स्ट ग्रेड टीचर बने। दशरथ ने 2018 और 2021 में भी आरएएस मुख्य परीक्षा पास की थी लेकिन वह इंटरव्यू में फेल हो गए थे। अब वह तीसरी बार आरएएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

कमियों को अपनी ताकत बनाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दशरथ ने बताया कि वह पिछले 8 साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी कमियों और गलतियों को सुधार कर तैयारी जारी रखी.

उसका परिणाम यह हुआ कि एक ही वर्ष में 5 सरकारी नौकरियों में चयन हो गया। अब वह प्रथम श्रेणी शिक्षक के पद पर ज्वाइन करेंगे, लेकिन अभी ज्वाइनिंग में समय है और वह आरएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।