कही आप नकली अंडा तो नहीं खा रहे? ऐसे करें शुद्धता की जांच, जानें- प्लास्टिक अंडों का सच….

Fake Eggs : यह तो आप सभी जानते हैं कि लोग अपनी सेहत के लिए अंडा खाना काफी पसंद करते हैं। यहां तक कि अपने दैनिक आहार में अंडों को शामिल कर लेते हैं।लेकिन रोजाना अंडे खाने वाले लोग भी कई बार गलती का शिकार हो जाते हैं और नकली अंडे खाने लग जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता नहीं होता की असली और नकली अंडे में क्या अंतर है? इन दिनों मार्केट में प्लास्टिक के अंडे आने लगे हैं।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप प्लास्टिक के अंडे और असली अंडे में पहचान कैसे कर सकते हैं? आप सभी को जानकर बड़ी हैरानी होगी नकली अंडे यानी कि आर्टिफिशियल अंडे असली अंडों की तरह बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं और आप पहली बार देखने पर भी इनमे कोई अंतर नहीं बता सकते है। आइये जानते है असली और नकली अंडे में क्या फर्क होता है?

ऐसा हम आपकी सेहत के लिए बताने जा रहे है, क्योंकि नकली अंडे खाने के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है और कई तरह की बीमारी भी हो सकती है। कई लोग हैं जो थोड़े बहुत पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है।

इसलिए जब भी आप अंडे खरीदने जाए तो आप इस बात का ध्यान रखें कि जो असली अंडे होते हैं। वह बिल्कुल चिकने और सॉफ्ट होते हैं, लेकिन वही जब आप कोई नकली अंडे को हाथ लगाते हैं तो आपको ऐसा महसूस होगा जैसे कि अंडों पर कोई खुरदरा सा परत लगाया गया है।

इसके अलावा असली और नकली अंडे की पहचान करने के लिए आप अंडों को 15 मिनट के लिए उबाल भी सकते हैं। अंडे को उबालने पर आपको महसूस होगा कि असली अंडे तो पक जाएंगे लेकिन नकली अंडे और भी ज्यादा सख्त हो जाएंगे।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दे कि जो नकली या फिर आर्टिफिशियल अंडे होते हैं, उनकी बाहरी परत को कैल्शियम कार्बोनेट की मदद से बनाया जाता है। इसलिए अंडे खरीदते वक्त आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें।