Navjot Kaur Sidhu

CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची दे? नवजोत कौर सिद्धू पर बड़ा आरोप, कांग्रेस में भूचाल

न्यूज डेस्क : पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Kaur) की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। बीते कुछ दिनों से नवजोत कौर के बयानों के चलते पंजाब की राजनीति में सियासी हलचल तेज है। नवजोत कौर जो कि मंत्री भी रह चुकी हैं। अब अपने ही पार्टी पर आरोप लग रही थीं, जिसके बाद पार्टी ने सस्पेंड कर दिया।

दरअसल, नवजोत कौर ने बयान दिया कि उनके पति को CM कैंडिडेट घोषित करने पर ही वह राजनीति में लौटेंगे। नवजोत कौर सिद्धू यही नहीं रुकी। आगे कहा कि सीएम की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए की मांग ना हो। इसके बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया।

नवजोत कौर पर मुसीबत

नवजोत कौर सिद्धू के बयान के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख अमरिंदर राजा वड़िंग ने कार्रवाई की। अमरिंदर राजा पत्र जारी कर नवजोत कौर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। देश में कांग्रेस पार्टी कमजोर है। ऐसे में नवजोत कौर सिद्धू का पार्टी पर इस तरह आरोप लगाना भारी पड़ा।

वहीं इस आरोप से भाजपा और आम आदमी पार्टी कांग्रेस को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। सोशल मीडिया पर तो मानो एक नया मुद्दा मिल गया। हालांकि यह आरोप भी बड़ा है। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी पार्टी पर 500 करोड रुपए लेने का आरोप लगाना की छोटी बात नहीं है।

DK Shiv Kumar ने कह दी बड़ी बात

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू काफी समय से राजनीति से दूर चल रहे हैं। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि उनके पति तभी राजनीति में लौटेंगे जब उन्हें मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया जाएगा। इतना तक तो ठीक था विवाद की शुरुआत तब हुई जब कौर ने कहा कि कांग्रेस में CM उसी को बनाया जाता है जो 500 करोड रुपए देता है।

इस बयान के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पलटवार करते हुए जवाब दिया। डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्हें किसी पागलों के अस्पताल में भर्ती करवा देना चाहिए। मालूम हो कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now