Thursday, July 25, 2024
India

बेहद खूबसूरत है Virender Sehwag की पत्नी, देखिये – पत्नी के साथ वीरू की खूबसूरत तस्वीरें…

Virender Sehwag: भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आज भी भारतीयों के दिलो-दिमाग पर राज करते हैं। क्रिकेट स्टेडियम में उनकी बल्लेबाजी का जलवा सभी ने देखा है। क्रिकेट करियर में खूब नाम कमाया। ज्यादातर लोगों को सहवाग (Virender Sehwag) के करियर से जुड़ी जानकारी होगी। लेकिन क्या आप इनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम बताते हैं जो बेहद दिलचस्प है।

वीरेंद्र सहवाग ने मजाक-मजाक में कर दिया प्रपोज : सहवाग पहली बार आरती अहलावत से मिले थे जब वह केवल 7 साल के थे जबकि आरती 5 साल की थी। सहवाग ने जब पहली बार आरती को प्रपोज किया था तब उनकी उम्र महज 21 साल थी। आरती की बड़ी बहन ने एक इंटरव्यू में बताया। ये लव मैरिज थी। सहवाग ने खुद अपने प्रपोजल के बारे में खुलासा किया था और कहा था कि 2002 में उन्होंने मजाकिया अंदाज में आरती को प्रपोज किया था, लेकिन आरती ने इसे रियल प्रपोजल समझकर तुरंत हां कर दी थी। इसके बाद भी दोनों ने करीब 3 साल तक डेट किया और फिर अप्रैल 2004 में शादी कर ली। सहवाग के दो बेटे हैं- आर्यवीर और वेदांत।

वीरेंद्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 1997 में दिल्ली क्रिकेट टीम से की थी। 1998 में, उन्हें उत्तर जॉन क्रिकेट टीम में दलीप ट्रॉफी के लिए चुना गया था। इस ट्रॉफी मैच के दौरान उन्होंने टॉप स्कोरर में अपनी जगह बनाई थी. इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्हें 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला लेकिन वह केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए और इसके बाद अगले 20 महीनों तक उन्हें टीम में नहीं चुना गया। इसके बाद 2001 में उन्हें भारतीय टीम की पारी का आगाज करने के लिए कहा गया, तब उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह पक्की की।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।