Saturday, July 27, 2024
India

Kallu: बेहद खूबसूरत है अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी शिवनी, यहाँ देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें..

Arvind Akela Kallu: भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू अपने अभिनय और गायकी से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने और फिल्में दी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी बीच उन्होंने शिवानी पांडे से शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। लोग इस नवविवाहित जोड़े पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। शादी के दिन अरविंद अकेला भाई से लिपटकर रोने लगा। यह एक भावुक पल था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अरविंद इस शादी से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अरविंद अकेला कल्लू ने इंस्टाग्राम पर पत्नी शिवानी पांडे के साथ फोटो शेयर की है। इसमें देखा जा रहा है कि कपल एक दूसरे के बेहद करीब पोज दे रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में इनके बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, जो देखते ही बन रही है। इसमें वह अपनी दुल्हनिया पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट में अरविंद उन लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें शादी की बधाई दी। बता दें कि ये सभी तस्वीरें उनकी रिसेप्शन पार्टी की हैं।

शादी में भावुक हुए कल्लू : गौरतलब है कि कल्लू अपनी शादी में काफी इमोशनल नजर आए। वह अपने बड़े भाई आशु बाबा से लिपट कर फूट-फूट कर रोने लगा। आशु बाबा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसे शेयर करने के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा है। कल्लू ने कम उम्र में ही भोजपुरी सिनेमा में दस्तक दे दी थी। जिसके बाद उनकी गायकी लोगों के दिलो-दिमाग पर राज करने लगी, आज उनकी गिनती भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में होती है।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।