Saturday, July 27, 2024
Entertainment

The Kerela Story से लेकर Dunki तक : इस दिन OTT पर रिलीज होगी ये सुपरहिट फिल्में…

OTT Release This Movie : साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए काफी बेहतरीन रहा। इस साल हिंदी सिनेमा के जरिए कई बेहतरीन कहानियां लोगों को देखने को मिली। इन फिल्मों में द केरला स्टोरी, बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की टाइगर 3 और डंकी जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। साल 2024 की शुरुआत में अब ये फिल्में OTT पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो लोग किसी कारणवश थिएटर में जाकर इन फिल्मों को नहीं देख पाए वह इसके OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि उन लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के OTT रिलीज डेट। रिलीज डेट के साथ-साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि यह फिल्में कौन सी OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।

द केरला स्टोरी (The Kerala Story OTT Release)

द केरल स्टोरी (The Kerala Story) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अदा शर्मा स्टारर फिल्म “द केरल स्टोरी”(The Kerala Story) को जिन्होंने थिएटर में नहीं देखा उनके लिए एक अच्छी खबर आ रही है। खबर है कि इस फिल्म के राइट्स जी5 में खरीदे हैं। खबर के अनुसार साल 2024 में यह फिल्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। हालांकि इस फिल्म के डेट का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

एजेंट (Agent OTT Release)

साल 2023 में रिलीज हुई अखिल अक्किनेनी की फिल्म एजेंट (Agent) बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं चला पाई। मगर फिर भी उनके फैंस इस फिल्म के OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो जनवरी के अंत में यह फिल्म सोनी लिव पर रिलीज की जाएगी।

ज्विगेटो (Zwigato OTT Release)

कपिल शर्मा की मूवी ज्विगेटो (Zwigato) साल 2024 में लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 17 मार्च 2023 को सिनेमाघर में रिलीज हुई कपिल शर्मा की यह फिल्म एक फूड डिलीवरी राइडर की कहानी है।

डंकी (Dunki OTT Release)

शाहरुख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। शाहरुख खान के आलावा तापसी पन्नू और विकी कौशल जैसे कलाकार इस फिल्म इस फ़िल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के द्वारा निर्देशित किया गया है। दर्शक इस फिल्म के OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खबर है कि इस फिल्म के राइट्स जिओ सिनेमा ने खरीदे हैं। हालांकि जिओ सिनेमा के तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सिनेमा घर में रिलीज के 2 महीने बाद इस फिल्म को OTT पर स्ट्रीम किया जाएगा।

सालार (Salaar OTT Release)

लोग सालार के OTT रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। खबर है कि फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की OTT रिलीज डेट 12 जनवरी तय की गई है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।