डेस्क : अब लोगों को जल्द ही घर बैठे अपने दरवाजे पर सीएनजी (CNG) मिल सकेगी। मुंबई ऊर्जा वितरण स्टार्टअप ‘दि फ्यूल डिलिवरी’ ने महानगर गैस लिमिटेड के साथ एक अभिरुचि पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसके तहत मुंबई सिटी में मोबाइल सीएनजी स्टेशन (Mobile CNG Station) की स्थापना की जाएगी। इन मोबाइल सीएनजी स्टेशनों की मदद से ग्राहकों को उनके दरवाजे पर ईंधन पहुंचाया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल से मंजूरी मिल गई है। यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी। बयान में कहा गया कि इन दो स्थानों के बाल स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। आपको बता दे की अब सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने को झंझट खत्म होने वाला है। आप सिर्फ एक फोन कॉल से सीएनजी की होम डिलीवरी पा सकेंगे।
हालांकि यह सुविधा अभी मुंबई में शुरू होने जा रही है। यही नहीं यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यह सुविधा सभी तरह के सीएनजी पर चलने वाले वाहनों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब लोगों को सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कंपनी के मुताबिक, उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन (Mobile CNG Station) संचालित करने के लिए एमजीएल से मंजूरी मिल गई है। यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी। कंपनी के बयान की मानें तो अकेले मुंबई में लगभग पांच लाख सीएनजी वाहन हैं और हर साल 43 लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। इन वाहनों के लिए मुंबई में सिर्फ 223 सीएनजी स्टेशन हैं। ऐसे में मोबाइल सीएनजी स्टेशन बेहद राहत देने वाले साबित होंगे.