Saturday, July 27, 2024
Entertainment

Joram OTT Release : ओटीटी पर रिलीज हुई ‘जोरम’, मनोज बाजपेयी का लुक देख छूटेंगे पसीने!

Joram OTT Release: यदि आप इस वीकेंड कुछ अच्छा देखने का सोच रहे हैं। तो मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। जी हां, मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म जोरम OTT (Joram OTT Release) पर रिलीज की जा चुकी है। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

मनोज ने खुद दी OTT release की जानकारी

इस फिल्म की OTT रिलीज (Joram OTT Release) की जानकारी खुद मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के द्वारा दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “आपकी पसंदीदा सर्वाइवल थ्रिलर अब अमेजन प्राइम पर आ गई है।” आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी की यह फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। भले ही यह फिल्म एनीमल और सेम बहादुर जैसी फिल्मों की लहर में बह गई हो मगर क्रिटिक्स की तरह से इस फिल्म को काफी सराहना मिली।

मिला बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड

भले ही मनोज बाजपेयी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हो मगर क्रिटिक्स को यह फिल्म काफी पसंद आई। इस फ़िल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सराहना मिली। यही वजह है कि जोरम को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड मिला।

यह फ़िल्म एक पिता की कहानी है जो अपनी और अपनी बच्ची की जान बचाने के लिए काफी संघर्ष करता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के अलावा राजश्री देशपांडे, स्मिता तांबे, मोहम्मद जीशान अय्यूब और तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भुमिका में नजर आए हैं। फिल्म के डायरेक्टर देवाशीष मखीजा हैं।

यह भी पढ़ें: Aashram 4 से लेकर Panchyat 3…OTT पर कब रिलीज होगी ये धांसू सिरीज, नोट कर लीजिए डेट…

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।