Saturday, July 27, 2024
Entertainment

Manisha Rani ने यूट्यूबर Elvish Yadav को बताया घमंडी : अब टूट गई दोस्ती, जानें- वजह…

बिग बॉस OTT सीजन 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। कुछ समय पहले एल्विश यादव (Elvish Yadav) को सांप के जहर के सप्लाई के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। इससे भी पहले एल्विश और मैक्सटर्न का विवाद चर्चा में रहा था। अब एक बार फिर एल्विश सुर्खियों में हैं। बिग बॉस में एक दुसरे के जिगरी दोस्त कहे जाने वाले एल्विश यादव और मनीषा रानी के रिश्तों में दरार आ चुकी है।

Elvish और Manisha की टूटी दोस्ती

मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को अनफॉलो कर दिया है। इसके जवाब में एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी मनीषा रानी को अनफॉलो कर दिया है। कभी अच्छे दोस्त रह चूके एल्विश यादव और मनीषा रानी ने एक दूसरे को अनफॉलो क्यों किया यह सवाल सभी के मन में है। मनीषा रानी ने इस सवाल का जवाब अपने एक ब्लॉग में दिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों मनीषा रानी ने एल्विश यादव को इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया?

मनीषा ने बताया अनफॉलो करने का कारण

एल्विस और मनीषा का फॉलो-अनफॉलो का जंग इतना बढ़ गया कि एल्विश ने मनीषा की हरकतों को बचकाना तक कह दिया। कुछ समय पहले मनीषा रानी ने उनके और एल्विश की दोस्ती को लेकर बात की।

अपने एक ब्लॉग में मनीषा ने इसपर बात करते हुए कहा, एल्विस और मनीषा किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे थे। दोनों ने एक गाने में साथ काम किया था। जब वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया तो कवर फोटो में अक्षय कुमार और एलविश यादव नजर आए। मनीषा रानी की तस्वीर कवर फोटो में नहीं लगाई गई।

मनीषा हुई एल्विश से नाराज

कवर फोटो पर अपनी तस्वीर ना देख मनीषा ने आपत्ति जताई। और फोटो चेंज करने को कहा। मगर एल्विश के दोस्त कटारिया ने उनकी बात नहीं सुनी। उसने कहा कि एल्विश कहीं बाहर है उसके आते ही कवर फोटो चेंज कर दिया जाएगा। मगर ऐसा नहीं किया गया।

फिर मनीषा ने इसको लेकर एल्विश से बात की। तो एल्विश ने कहा कि अब कवर फोटो नहीं बदला जाएगा। इस बात पर मनीषा को गुस्सा आया और उसने एल्विस को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद एल्विस यादव (Elvish Yadav) ने भी मनीषा रानी को अनफॉलो कर दिया।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।