Swara Bhaskar के घर जल्द ही गूँजेगी किलकारी, ट्रोलर्स बोले- “नाम अजय होगा, या आरिफ़…

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर Swara Bhaskar अपने बोल्ड अंदाज को लेकर जानी जाती हैं।  इंडस्ट्री की हो या फिर पॉलिटिक्स की बाते वे कभी भी खुलकर कहने से हिचकती नहीं है। इसी वजह से स्वरा आए दिन सुर्खियों में भी बनी रहती हैं।

इसी के चलते इस बार स्वरा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चित है। दरअसल स्वरा भास्कर ने हाल ही में बेबी बम्प की तस्वीरे अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसके बाद अब फैंस तो उनकी तारीफ कर रहे है, लेकिन ट्रोलर्स भी यहां चुप नहीं है।  

ट्रोलर्स भी इस मौके पर स्वरा को ट्रोल करने में लगे हुए है।  आपको बता दे की स्वरा भास्कर Swara Bhaskar ने मुस्लिम धर्म में फहद अहमद से शादी की थी जिसके बाद उन्हे काफी ट्रोल किया गया था। ऐसे में अब ट्रोलर्स स्वरा के बच्चे को लेकर भी धर्म से जुड़े सवाल करने लगे हैं। आपको बता दे की स्वरा भास्कर अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राईमिस्टर पर हैं।

जहां कभी भी उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता हैं। ऐसे में स्वरा ने अपने होने वाले बच्चे के लिए पालना खरीदा है। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इस तस्वीर में स्वरा ने अपना बेबी बम्प भी फ़्लोन्ट किया है।

वही स्वरा अपने घर में आने वाले नए मेहमान के लिए उसका कमरा भी सजाने में लग गई हैं। यहां स्वरा के बेबी के लिए दो पालने है, जिसमे एक पर उनकी पेट कैट बैठी है। जिसे लेकर स्वरा Swara Bhaskar ने कैप्शन में लिखा है की बेबी के आने से पहले ही इसने अपना कब्जा जमा लिया हैं। स्वरा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  

जहां एक तरफ फैंस स्वरा की तारीफ कर रही है, वही ट्रोलर्स उनके बच्चे के धर्म पर सवाल उठा रहे हैं। जिसके चलते एक यूजर ने कमेन्ट में लिखा की बच्चे का नाम अजय होगा, या आरिफ़। वहीं दूसरे यूजर ने कहा औरंगजेब आने वाला हैं। जिस पर दूसरे यूजर ने कहा औरंगजेब आ गया तो बवाल मचेगा।