कच्चा बादाम फेम Anjali Arora ने खोला मुनव्वर का काला चिट्ठा, कहा- “लड़कियों के साथ खूब….

टीवी जगत का सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस का 17वां सीजन चल रहा है। एक बार फिर से इस शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यह शो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो के कंटेस्टेंट और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी Munawar के बारे में जो भी खुलासा हुआ है.

उसे देख कर लोग दंग है। जी हां, वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आई आयशा ने मुनव्वर को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बिग बॉस के हाउस में एंट्री लेते ही मुनव्वर पर चीटिंग का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि मुनव्वर का कई लड़कियों के साथ संबंध था। आयशा के अलावा मुनव्वर की गर्लफ्रेंड नाजिला ने भी उनपर चीटिंग का आरोप लगाया था। अब कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने भी मुनव्वर को लेकर एक बयान दिया है।

अंजलि अरोड़ा ने खोला मुनव्वर का पोल

कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर का पोल खोलते हुए कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि, मुनव्वर को “लड़कियों के साथ खेलना” आता है।

“लॉक अप” शो का रह चुके हैं हिस्सा

अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप का हिस्सा रह चुके हैं। इस शो में वे दोनों एक दूसरे के करीब भी आए थे। हालांकि बाद में पता चला कि मुनव्वर की गर्लफ्रेंड भी है। अब अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

जिसमें वे मुनव्वर फारुकी के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे यह कहती दिखती है कि, ‘यह मुनव्वर फारूकी के लिए है। वे लड़कियों को भी खेलना जानते हैं। अपने शब्दों से लोगों को घुमाना और उन्हें पलटना भी जानते हैं। उन्होंने बहुत सी लड़कियों की जिंदगी…। मुझे नहीं पता अभी कितनी है, जो अभी बाहर आना बाकी है’।

अंजलि ने आगे कहा कि, ‘मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है मगर मैं इन सब में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहती’। इससे पहले आयशा ने भी मुनव्वर के कई राज खोले। बिग बॉस में एंट्री करते ही आयशा ने मुनव्वर पर अपने पार्टनर्स को चीट करने का आरोप लगाया था।