अब कार्तिक संग रोमांस करेंगी ‘Animal’ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी, ‘आशिकी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट..

नेशनल क्रश बन चुकी तृप्ति डिमरी Tripti Dimri अब फैंस के सामने एक बार फिर अपना चार्म बिखेरने वाली हैं।  जाते जाते साल 2023 में तृप्ति एक और बड़ी फिल्म लगी हैं। जो की तृप्ति के लिए न्यू ईयर तोहफा हैं। अपने फैंस को और भी ज्यादा मदहोश करने के लिए अब तृप्ति कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। जी हां बताया जा रहा हैं की मुकेश भट्ट की फिल्म आशिकी 3 में तृप्ति नजर आएगी। इस फिल्म में तृप्ति बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देने वाली हैं।

लैला मजनू, बुलबुल, कला और एनिमल फिल्म में अपना जादू दिखाने के बाद अब तृप्ति Tripti Dimri आशिकी 3 में भी दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। आपको याद ही होगा की रणबीर कपूर के साथ फिल्म में तृप्ति को देखने के बाद दर्शक तृप्ति पर अपना दिल हार बैठे हैं। यही नहीं फिल्म आने के दो ही दिनों में दर्शकों ने तृप्ति को नेशनल क्रश घोषित कर दिया, जिसके बाद अब इतनी बड़ी फिल्म मिलना एक्ट्रेस के लिए सोने पर सुहागा हैं।  

आपको बता दे की बीते दिनों ही खबर आई थी की अनुराग बसू ने रोमांटिक फ्रेंचाइजी आशिकी के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही खबर आई थी जिसमे बताया गया था की इस फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

जिसके बाद अब मेकर्स ने इस फिल्म की हीरोइन को लेकर भी चीजे साफ कर दी हैं। बताया जा रहा हैं की तृप्ति Tripti Dimri इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस होगी। इसी के साथ अब मेकर्स फिल्म की शूटिंग का काम भी जल्द ही शुरू करने वाले हैं। खबरों की माने तो नए साल के फर्स्ट ट्राइमेस्टर में ही फिल्म फ्लोर पर आ सकती है।