नेपाल में भारत से कितना सस्ता मिल रहा है सोना और चांदी, जानकर खुश हो जाएंगे

Gold And Silver Rate in Nepal : भारत में शादियों और त्यौहार के मौके पर लोग सोना और चांदी खूब खरीदते हैं। लेकिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है। भारत के मुकाबले देखा जाए तो कुछ पड़ोसी देशों में सोने की कीमत काफी कम है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सोने की कीमत हमारे देश से काफी कम है।

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स के अनुसार, नेपाल में सोने का भंडार साल 2023 की तीसरी तिमाही में करीब 7.99 टन था, जो दूसरी तिमाही में भी इतना ही था। देखा जाए तो नेपाल में भारत के मुकाबले सोने और चांदी की कीमतों में काफी अंतर है। गोल्ड प्राइस इंडिया के हिसाब से देखा जाए तो पड़ोसी देश नेपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 88,436.40 नेपाली रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अगर हम नेपाल में चल रही सोने की लेटेस्ट रेट को भारत के हिसाब से देखते हैं तो यह 55,202 रुपये ही होती है। लेकिन अगर भारत में 24 कैरेट में 10 ग्राम सोने की कीमत देखी जाए तो यह 63,860 रुपये है। जो नेपाल से काफी ज्यादा है। इसके अलावा नेपाल में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 81,007.70 नेपाली रुपये है जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से 50,565 रुपये होते है। जबकि भारत में इस समय 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,550 रुपये है।

अगर हम पड़ोसी देश नेपाल में चांदी की कीमत देखना चाहे तो वहां पर इस समय 1 किलो चांदी की कीमत 1,04,330 नेपाली रुपये है। अगर इसे भारतीय मुद्रा में परिवर्तित किया जाए तो यह 65,142.26 रुपये होती है। लेकिन, अगर भारत में 1 किलो चांदी की कीमत देखें तो ये नेपाल से काफी महंगी है। वर्तमान में भारत में 1 किलो चांदी की कीमत 79,500 रुपये है।