Saturday, July 27, 2024
Knowledge

आंख बंद करने पर जो रंग दिखता है उसका नाम जानते हैं आप? काला नहीं है सही जवाब……

Colour Name : जब कोई भी व्यक्ति अपनी आंखें बंद करता है तो उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है बहुत ज्यादातर लोग हैं जो इस काला रंग समझ लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि हमें आंखें बंद करने पर जो दिखाई देता है वह काला रंग (Black Colour) नहीं होता। अगर आपको भी नहीं पता तो हम आज आपको बताने वाले हैं कि आंखें बंद करने पर जो दिखाई देता है, वह कौन सा रंग होता है और क्या होता है?

आपको बता दे कि आंखें बंद करने पर जो दिखाई देता है वह काला रंग नहीं बल्कि फॉस्फीन होता है। फॉस्फीन रंग हमें तब दिखाई देता है जब अचानक से हमारी आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। यह एक तरह का ऑप्टिकल भ्रम है जो तब होता है जब रेटिना में रोशनी के प्रति संवेदनशील कोशिकाओं को उत्तेजित किया जाता है।

फॉस्फीन के है और भी कई कारण

जब हमारी आंखों के सामने ज्यादा अंधेरा होता है तो आंखों की रेटिना में मौजूद कोशिकाएं प्रकाश को कम देख पाती है और इस तरह हमें फॉस्फीन दिखाई देता है।

ज्यादा रोशनी में

ज्यादा रोशनी में जाने के कारण हमारी रेटिना में मौजूद प्रकाश के प्रति संवेदनशील कोशिकाएं ज्यादा उत्तेजित हो जाती हैं जिसके कारण भी हमें फॉस्फीन दिखाई देता है।

सिर में चोट लगने से

इसके अलावा अगर हमारे सिर में चोट लग जाती है तो भी हमारी रेटिना की कोशिकाएं प्रभावित हो सकती है जिस कारण हमें फॉस्फीन दिखाई देता है।

माइग्रेन की दवाएं

इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति माइग्रेन की दवाई लेता है तो भी फॉस्फीन की स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही आपको आंख बंद करने पर अलग-अलग रंग का फॉस्फीन दिखाई दे सकता है? कई लोगों को काले कलर का तो कई को अन्य रंग का फॉस्फीन दिखाई देता है। इसका असर कुछ ही सेकंड का होता है और फिर खुद ही ये बंद हो जाता है। लेकिन अगर आपको फॉस्फीन दिखने की ज्यादा परेशानी हो रही है तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।