Friday, July 26, 2024
Knowledge

Child Birth : बच्चे पैदा करने पर ये कंपनी दे रही 62 लाख रुपये, जानें- क्या है ऑफर?

Ajab-Gajab : इस दुनिया में कई सारे देश हैं और सभी देशों की अपनी अलग समस्याएँ है। किसी देश में आर्थिक चुनौती है तो किसी देश में सीमित संसाधन है और जनसंख्या बढ़ रही है। लेकिन दुनिया में अधिकतर देश ऐसे है जहां बच्चों की कम जन्मदर समस्या बनी हुई है। इसी लिस्ट में एक ऐसे ही देश दक्षिण कोरिया की कंस्ट्रक्शन कंपनी लोगों को शानदार ऑफर दे रही है।

The Booyoung Group नाम की इस कंपनी की चर्चा खूब हो रही है, जो अपने कर्मचारियों को बच्चा पैदा करने पर इनाम के तौर पर पैसे ऑफर कर रही है। दिलचस्प बात ये है कि ये कोई एक बार का ऑफर नहीं है। कर्मचारी को कंपनी की तरफ से हर बच्चे के जन्म पर 62 लाख रुपये का ईनाम दिया जा रहा है। इस इंसेंटिव के बारे में जो कोई भी सुनता है उसे अपने कानों पर यकीन नहीं होता। लेकिन कंपनी का कहना है कि वह देश की जनसंख्या को बढ़ाना चाहती है और इसीलिए ऐसा कर रही है।

सभी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

कंपनी की तरफ से एक प्रेस रिलीज किया गया है जिसमें दिए गए बयान के अनुसार कंपनी के हर कर्मचारी को एक बच्चा पैदा करने पर 100 मिलियन कोरियन वॉन यानि करीब 62.34 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने अलग बजट बना रखा है। ये बजट 43.6 करोड़ रुपये का है।

साल 2021 से लेकर अब तक कंपनी 70 बच्चों के जन्म के पैसे दे चुकी है। ये फायदा, पुरुष और महिला दोनों कर्मचारियों को दिया जायेगा। कंपनी के चेयरमैन ली जूंग कियुन ने कहा है कि इस आर्थिक मदद से कर्मचारियों को बच्चे पालने में मदद मिलेगी और वे ज्यादा से ज्यादा से बच्चे पैदा करेंगे।

कंपनी रखती है एम्प्लॉयज को सिर-आँखों पर

कंपनी के द्वारा दिए गए इस फैसले का उद्देश्य दक्षिण कोरिया में कम हो रही बच्चों की जन्म दर को बढ़ाना है। दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर वाले साउथ कोरिया में बर्थ रेट 0.78 है, जो स्टैटिक्टिक्स कोरिया के मुताबिक और भी घटेगा। इस स्कीम के जरिये कंपनी लोगों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके अलावा तीन बच्चों वाले कर्मचारियों को किराये के घर और 1.8 करोड़ रुपये में से एक को चुनने की सुविधा मिलेगी। कंपनी इसके लिए 2,70,000 घर बना चुकी है।

Durga Partap

दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।