Indian Railway: आखिर गरीब रथ का रंग हरा क्यों होता है? वजह जान चौंक जाएंगे आप…

Indian Railway: देश में सबसे ज्यादा लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से यात्रा करना आरामदायक माना जाता है। भारतीय रेलवे समय के साथ दिन-ब-दिन अपनी सेवाओं में बदलाव कर रहा है। अब यात्रियों का खासा ख्याल रखा जा रहा है। रेलवे प्रतिदिन देश के कोने-कोने से ट्रेनों का संचालन करता है। लेकिन क्या आपने ट्रेन से यात्रा करते समय इसके रंगों पर गौर किया है? दरअसल ट्रेन कई रंगों की होती है जैसे गरीब रथ हरे रंग की है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस ट्रेन को हरा क्यों रखा गया है तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

रेलवे ने वर्ष 2005 में गरीब रथ एक्सप्रेस की शुरुआत की थी। जिसके बाद 5 अक्टूबर 2006 को सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन तक गरीब रथ का संचालन किया गया। इस ट्रेन को मध्यम वर्ग के लोगों को केंद्र में रखकर शुरू किया गया था।

गरीबरथ एक्सप्रेस के डिब्बे हरे रंग के होते हैं और यही रंग इस ट्रेन की पहचान है। दरअसल, गरीब रथ के लॉन्च से पहले इसके रंग को लेकर काफी चर्चा हुई थी और अंत में हरे रंग पर सहमति बन गई थी। इस ट्रेन में दिखने वाले हरे रंग को टोन कलर भी कहा जाता है। हरा रंग शांति और सुखद अनुभव लाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा रेलवे में हरे रंग को गति और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसी वजह से इस रंग को चुना गया।