Friday, July 26, 2024
Nawkothi News

नावकोठी : तथागत गौतम बुद्ध की जयंती पर उन्हें याद किया

नावकोठी/बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत द डायरेक्शन पॉइंट कोचिंग संस्थान समसा में अर्जक संघ के बैनर तले तथागत गौतम बुद्ध की जयंती सह छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर चंदन कुमार के द्वारा की गयी। वहीं संचालन शिक्षक श्रवण कुमार ने के किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार और जिला अध्यक्ष रामचरण महतो ने कहा आज तथागत बुद्ध के विचारों को दबाया जा रहा है,जिस बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया,ज्ञान का प्रकाश पुंज बिखेरा।बुद्ध जहां-जहां गए वह सारा देश बुद्धमय हो गया।

उनके विचारों को अपनाकर वे सभी देश शिक्षा,टेक्नोलॉजी और विज्ञान के क्षेत्र में बहुत तरक्की किया।जिस देश में बुद्ध ने जन्म लिया, जहां उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई उस देश में बुद्ध के विचारों को दबाया गया। जिसका परिणाम आज भारत दुनिया के देशों से पीछे चल रहा है।बुद्ध ने तार्किक ज्ञान को लोगों के बीच प्रसारित किया। बुद्ध तर्क की बात करते थे।आज जरूरत है बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर उनके बताएं मार्ग पर चलने की।इस अवसर पर कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। भावना कुमारी प्रथम, आयुषी कुमारी द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं हिंदी में सीमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर कोचिंग के डायरेक्टर चंदन कुमार, शिक्षक विशंभर कुमार, डॉ अमित कुमार,डॉक्टर जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।