Thursday, July 25, 2024
Knowledge

मुग़ल साम्राज्य में इन बादशाहों की हुई थी सबसे बुरी हालत – मिली थी कुत्ते की मौत- देखें तस्वीरें

मुगल इतिहास युद्धों और षड्यंत्रों से भरा हुआ है। मुगल साम्राज्य की स्थापना बाबर ने की थी। ज़हीरुद्दीन मोहम्मद बाबर का जन्म 14 फरवरी, 1483 को अन्दिजान (उज़्बेकिस्तान) में हुआ था। बाबर 1526 में भारत आया था, जब पानीपथ का युद्ध हुआ। इस लड़ाई में बाबर ने इब्राहिम लोदी को शिकस्त दी। और 1930 में उनका निधन हो गया।

कहा जाता है कि बाबर के बेटे हुमायूं को एक बार जहर दिया गया था। तब बाबर ने सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह अपने बेटे के जीवन के बदले खुद के प्राण देने को तैयार है। उनकी इस प्रार्थना के बाद हुमायूं तो ठीक हो गया लेकिन, बाबर बीमार पड़ गए। और 26 दिसंबर को दुनिया से अलविदा कह दिया। आगरा में दफ़नाने के बाद बाबर के अवशेषों को काबुल ले जाया गया था। ऐसी ही कई मुगल बादशाह हैं, जिन्हें सामान्य मौत नहीं मिली। उनकी मौतों के बीच हमेशा कोई न कोई वजह रही।


पत्थर से कनपटी के टकराने से हुई हुमायूं की मौत : बाबर की मौत के बाद मुगल साम्राज्य की जिम्मेदारी हुमायूं के कंधों पर आ गई। इतिहासकारों के मुताबिक 24 जनवरी 1556 को हुमायूं अपने पुस्तकालय शेर मंडल की सीढ़ी से हाथों में किताब लेकर नीचे उतर रहे थे। उसी समय अजान शुरू हो गई। सीढ़ियों पर घुटने के बल बैठने की कोशिश के दौरान हुमायूं सीढ़ियों से फिसल गया और उसकी कनपटी पत्थर से टकराई जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। दरअसल, हुमायूं का नियम था कि वह जहां भी हो, लेकिन अजान होते वक्त वह घुटने पर बैठ जाता था।


अकबर को नहीं मिली स्वाभाविक मौत : तीसरे मुगल बादशाह अकबर की मौत भी सामान्य नहीं थी। उनकी मौत पेचिस के कारण हुई थी। वर्ष 1605 , 3 अक्टूबर को अकबर बीमार पड़े थे। इससे वह उबर नहीं पाए और कथित तौर पर 27 अक्टूबर 1605 को उनकी मौत हो गई। आगरा में सिकंदरा स्थित मकबरे में उन्हें दफनाया गया था।


लाहौर जाने के दौरान हुई जहांगीर की मौत : अकबर के बाद मुगल बादशाह जहांगीर को बनाया गया था। लेकिन, जहांगीर को शराब की भयंकर लत थी। शराब के कारण उसे बीमारियों ने ऐसा घेरा कि वह कभी एक स्वस्थ जीवन नहीं जी सका। जहांगीर ने कश्मीर और काबुल का दौरा किया लेकिन ठंड अधिक होने की वजह से उन्होंने लाहौर जाने का निर्णय लिया। इसी दौरान 1627 में उसकी मौत हो गई।


नजरबंदी में हुई शाहजहां की मौत : मुगल शासन के दौरान सत्ता के लिए अपनों का क़त्ल तो आम बात थी। ऐसा ही तब हुआ जब सत्ता के लिए शाहजहां के बेटों के बीच जंग छिड़ी। और इस जंग में जीत हुई औरंगजेब की । गद्दी हथियाते ही औरंगजेब ने अपने पिता को नजरबन्द करवा दिया। नजरबंदी में रहने के दौरान शाहजहां का स्वास्थ्य गिरता चला गया। और 1666 में उसकी मौत हो गई।