Saturday, July 27, 2024
Knowledge

क्या होगा अगर कोई हिंदू मक्का-मदीना में छिपकर लेगा एंट्री? जानें- कैसा होगा उसका हश्र..

सऊदी अरब में स्थित इस्लाम धर्म की सबसे पाक जगह मक्का मदीना का नाम तो आपने सुना ही होगा, आपको बता दें इसी स्थान पर पैगंबर मोहम्मद का भी जन्म हुआ था. मक्का मदीना का नाम सुनते ही यह एक ही स्थान का नाम लगता है.

लेकिन आपको बता दे कि यह दोनों ही अलग-अलग शहर हैं . इस पवित्र स्थान पर इस्लाम धर्म के लोग हज करने के लिए जाते हैं, यहां तक की तो लोगों का यह भी कहना है कि इस्लाम धर्म की शुरुआत ही इसी जगह से हुई थी।

मक्का मदीना के कुछ कठोर नियम

जैसा कि आप सब जानते ही हैं कि मक्का मदीना इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र जगह में से एक है इसलिए यहां कई लोग आते हैं, लेकीन इस शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई नियम एवं कानून बनाए गए हैं. आपको बता दे की मक्का मदीना में केवल मुसलमान ही आ सकते हैं, किसी अन्य धर्म के लोगों का यहां आना साफ तौर पर वर्जित है।

आखिर क्यों हिंदुओं का आना माना है?

आप सभी के मन में यह सवाल तो जरूर उठता होगा कि आखिर मक्का मदीना में मुसलमान के अलावा किसी अन्य धर्म के लोगों का आना क्यों वर्जित है? मिली जानकारी के अनुसार यह नियम सिर्फ हिंदुओं के लिए नहीं है बल्कि यह नियम गैर मुसलमान के लिए भी लागू होता है.

यदि आप गैर मुसलमान हैं तो आप मदीना जा तो सकते हैं, लेकिन कुछ सीमित स्थानों में वहां के कुछ शहर ऐसे हैं जहां सिर्फ इस्लाम धर्म के लोग ही जा सकते हैं. वहां गैर मुसलमान या हिंदुओं का आना वर्जित है क्योंकि मक्का मदीना इस्लाम धर्म की एक बेहद ही पाक स्थान है।